HPBOSE 10th Result 2022 Live Updates: 10वीं का रिजल्ट जारी, 87.5% स्टूडेंट्स पास, प्रियंका, देवांगी टॉपर
HPBOSE 10th Result 2022 Live Updates: HPBOSE मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं. hpbose.org पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.HPBOSE ने 2022 बैच के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी. प्रथम सत्र की परीक्षा का परिणाम 10 फरवरी को घोषित किया गया था.
HPBOSE 10th Result 2022: ऐसा रहा इस साल का रिजल्ट
परीक्षा में कुल छात्र उपस्थित हुए: 90,375
उत्तीर्ण: 78,573
फेल: 9,571
कम्पार्टमेंट: 1,409
पास ��्रतिशत: 87.5%
HPBOSE 10th Result 2022: टॉप 3
प्रियंका, देवांगी शर्मा (99%)
आदित्य सांख्यान (98.86%)
अंसुल ठाकुर, सिया ठाकुर (98.71%)
HPBOSE 10th Result 2022: पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत
21-22: 87.5%
20-21: 100%
19-20: 68.22%
18-19: 60.79%
2017-18: 63.39%
HPBOSE 10th Result 2022: प्राइवेट स्कूल से टॉपर ज्यादा
टॉप 10 रैंक में कुल 77 स्टूडेंट्स शामिल हैं जिसमें 11 सरकारी और 66 प्राइवेट स्कूलों के हैं. टॉप 10 में 67 टॉपर लड़कियां हैं और 10 लड़के हैं.
HPBOSE 10th Result 2022: 14 जुलाई से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन
जो छात्र उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे hpbose.org पर 14 जुलाई तक 500 रुपये प्रति विषय के शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं. जो लोग पुन: जांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय 400रुपए का भुगतान करना होगा. पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को उस विषय में कम से कम 20% अंक प्राप्त करने चाहिए.
HPBOSE 10th Result 2022: टर्म 1, टर्म 2 रिजल्ट चेक करने केे लिए लिंक अलग-अलग होंगे
HPBOSE की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि hpbose.org के परिणाम पेज पर, टर्म 2 और फाइनल (टर्म 1+टर्म 2) परिणामों की जांच के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध होंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए