Live Updates

CUET-PG Results 2022: सीयूईटी-स्नातकोत्तर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

CUET-PG Results Updates: विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET)- स्नातकोत्तर के परिणाम आज यानी सोमवार 26 सितंबर को घोषित कर दिया गया. यूजो उम्मीदवार 2022 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

विज्ञापन

सीयूईटी-स्नातकोत्तर परीक्षा का रिजल्ट घोषित

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 26 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं. जो भी उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

29 से 31 के बीच काउंसिंग शुरू

29 से 31 अक्टूबर के बीच काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद है. पीजी कोर्स के लिए कुल 38 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी. पीजी के कुल 18 कोर्स हैं की 1262 सीटें हैं. इसमें एमबीए फाइनेंस, मार्केटिंग, बिजनेस इकोनॉमिक्स, एचआर, फाइनेंशियल सर्विसेस, एपीआर, टूरिज्म, रूरल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप, बिजनेस एनालिटिक्स, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस, कम्प्यूटर मैनेजमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, फॉरेन ट्रेड, मीडिया मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड पॉलिसी जैसे कोर्स शामिल हैं.

cuet.nta.nic.in से देखें रिजल्ट

CUET PG 2022 स्कोरकार्ड को cuet.nta.nic.in पर एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करके देखा जा सकता है. CUET PG स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आने के बाद इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंट आउट लें. CUET PG 2022 उत्तर कुंजी पहले 24 सितंबर को जारी की गई थी, और परीक्षा 12 सितंबर को संपन्न हुई थी.

CUET PG 2022: कितने उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए?

CUET PG 2022 परीक्षा के लिए लगभग 3.6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से लगभग 55% इसके लिए उपस्थित हुए.

CUET PG Result 2022: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट

सीयूईटी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं

होम पेज पर CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक करें

लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

परिणाम की जांच करें और फ़ाइल डाउनलोड करें

भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी प्राप्त करें

CUET UG PG 2022: फाइनल आंसर की आउट

NTA ने पिछले हफ्ते cuet.nta.nic.in पर फाइनल आंसर की जारी की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola