बिहार में कांस्टेबल पद के लिए निकली है वैकेंसी, मिलेगी अच्छी सैलेरी

CSBC यानी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार ने महिला कांस्टेबल के लिए भर्तियां निकाली हैं
CSBC यानी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार ने महिला कांस्टेबल के लिए भर्तियां निकाली हैं, ये भर्तियां दरअसल बिहार स्वाभिमान बटालियन के लिए है. इसमें 454 पद रिक्त हैं. इसके लिए ऑन लाइन रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 जून 2020 से शुरू की जाएगी, जो भी उम्मीदवार इसके लिए इच्छुक हैं वो CSBC की वेबसाईट http://csbc.bih.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं,
आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2020 रखी गयी है. जबकि परीक्षा शुक्ल जमा करने की भी आखिरी तारीख यही है. परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. इसकी सूचना जल्द ही वेबसाईट के माध्यम से ज्ञात हो जाएंगी.
इस परीक्षा में बैठने के लिए आपको बिहार राज्य की महिला होना जरूरी है इसके लिए आपके पास बकायदा बिहार राज्य की डोमिसाइल होना जरूरी है. और इसके साथ ही साथ आपको अनुसूचित जनजाति का होना भी जरूरी है. इसके अलावा किसी भी मान्यता बोर्ड से 10 +2 होना भी जरूरी है. उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2021 तक 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल ही होनी चाहिए.
इसमें 100 नंबर का बहुविकल्पीय प्रशन होंगे जिसे आपको पास करना अनिवार्य होगा. इसके लिए आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाईट को देख सकते हैं. 30 प्रतिशत और इससे अधिक नंबर लाने वालों को शरीरिक दक्षता की परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा.
परीक्षा शुल्क 112 रुपये रखी गयी है इसे आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से इसका भुगतान कर सकते हैं, इसके अलावा आप एसबीआई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
उम्मीदवारों की आवश्यक ऊंचाई- न्यूनतम 155 सेमी दौड़ – अधिक से अधिक 05 मिनट में 01 किलोमीटर हाई जंप- 03 फीट गोला फेंक- 12 पाउंड वजन को 12 फीट तक फेंकना
वेतन: सभी इम्तिहानों को से गुजरकर चुने जाने वाली महिला उम्मीदवारों को बिहार पुलिस में स्तर 3 के तहत वेतन दिया जाएगा, जो कि 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक होगी.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




