CBSE term 1 Result 2022 LIVE: जल्द जारी होगा सीबीएसई के टर्म 1 का बोर्ड रिजल्ट, यहां देखें डिटेल्स
CBSE Term 1 Result, cbse.nic.in: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैटर्न ) में काफी बदलाव किया गया है. ऑफिसर ने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा कि, “12वीं कक्षा का परिणाम इस सप्ताह घोषित किया जा सकता है, बोर्ड जल्द ही इसकी सूचना देगा.”
कभी भी आ सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं के परिणाम इस सप्ताह के अंत तक आने की उम्मीद है. वहीं सीबीएसई 12वीं के परिणाम 10 मार्च, 2022 तक जारी किए जाने की संभावना है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है.
CBSE Result, Term 2 date sheet: सीबीएसई वेबसाइट्स
सीबीएसई बोर्ड की ओर से इन वेबसाइट्स पर अपडेट्स जारी होंगे. रिजल्ट और डेटशीट के लिए यहां चेक करें.
cbse.nic.in
cbse.gov.in
Cbseresults.nic.in पर CBSE Results अपडेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का टर्म 1 का परिणाम जल्द ही कभी भी जारी होने वाला है और टर्म 1 परीक्षा के नतीजे cbseresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे.
इस तरह कर सकते हैं रिजल्ट चेक
सीबीएसई टर्म 1 का रिजल्ट चेक करने के लिए cbseresults.nic.in पर जाना होगा.
इसके बाद CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा.
रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
इसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा. इसे डाउनलोड कर लें
भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.
आधिकारिक वेबसाइट्स के साथ-साथ UMANG ऐप, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है.
26 अप्रैल से शुरू होगी दूसरे सत्र की परिक्षाएं
दूसरे सत्र की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होनी है. ऐसे में रिजल्ट को बोर्ड द्वारा जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश होगी. सीबीएसई कक्षा 12वीं कक्षा 1 के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्रों को ऑफिश्यली वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखनी होगी.
CBSE term 1 Result 2022: यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
आप यहां दी गई इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के बाद देख सकते हैं
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए