CBSE Board Class 12 Exam 2021 LIVE Updates: सीबीएसई का बड़ा फैसला,12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द
CBSE, CISCE 12 Board 2021 Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है. पीएम मोदी ने आज राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. इस बैठक में पीएम मोदी के साथ इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्व एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा पीएमओ और शिक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, पीएम मोदी ने इन बातों पर दिया जोर
कक्षा 12 के परिणाम समयबद्ध तरीके से एक अच्छी तरह से परिभाषित वस्तुनिष्ठ मानदंड के रूप में बनाए जाएंगे
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा पर फैसला छात्रों के हित में लिया गया है
हमारे छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस पहलू पर कोई समझौता नहीं होगा
छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता जिसे दूर किया जाना चाहिए
ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए
सभी हितधारकों को छात्रों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत
सरकार ने कही ये बात
सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब 12वीं कक्षा के छात्रों के नतीजे CBSE द्वारा निर्धारित निष्पक्ष मापदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे. यह सारा काम तय समय सीमा पर किया जाएगा.
पिछले साल भी रद्द हुई थीं परीक्षाएं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान वेणुगोपाल से कहा था कि सरकार को परीक्षा के बारे में फैसला करने का अधिकार है. लेकिन अगर आप पिछले साल की पॉलिसी से पीछे हट रहे हैं, तो आप उसके लिए ठोस कारण देने होंगे. सर्वोच्च अदालत ने CBSE और CISCE की पिछले साल 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली बोर्ड की बची परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले को पहले ही मंजूरी दे दी थी.
केजरीवाल ने जताई खुशी
केंद्र सरकार के परीक्षा रद्द करने के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मुझे 12वीं की परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले से खुशी हुई है. हम सभी अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे. ये एक बड़े राहत की खबर है. वहीं दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार का ये फैसला डेढ़ करोड़ छात्रों के हित में है.
बैठक में इन विकल्पों पर हुआ विचार
बैठक में उन्हें तमाम राज्यों और हितधारकों से मिले सुझावों एवं व्यापक विचार विमर्श से निकल रहे विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, निर्मला सीतारमण मौजूद थे. इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हुए.
ऐसे बनेगा रिजल्ट
सीबीएसई क्लास 12 एग्जाम कैंसिल होने के बाद अब अहम सवाल यह है कि स्टूडेंट्स को मार्क्स किस आधार पर मिलेंगे और रिजल्ट कैसे बनेगा? केंद्र व सीबीएसई ने कहा है कि समय के अनुसार उचित क्राइटीरिया के तहत मार्किंग की जाएगी और रिजल्ट तैयार होगा. वहीं स्टूडेंट्स को पिछली बार की तरह परीक्षा देने का विकल्प भी दिया जाएगा. जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे वे बाद में एग्जाम देने का विकल्प चुन सकेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए