CBSE Board Result 2021: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम जल्द, ऐसे कर पाएंगे चेक अपना रिजल्ट
CBSE Class 10 & 12 Result Date And Time: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट एक मूल्यांकन नीति के तहत तैयार किया गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर परिणामों की घोषणा करने वाला है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें नजर
आप सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपको बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.nic.in और cbse.gov.in पर नजर बनाये रखनी चाहिए. साथ ही, आपको बोर्ड के एकेडेमिक पोर्टल, cbseacademic.nic.in पर भी विजिट करते रहना चाहिए.
CBSE Results 2021 on Digilocker
छात्र, स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जा सकते हैं या प्ले स्टोर में जाकर डिजिलॉकर एप डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट के होमपेज पर, ‘एजुकेशन’ सेक्शन में ‘Central Board Of Secondary Education’ पर क्लिक करें. अब, कक्षा 10 पास सर्टिफिकेट या मार्कशीट चुनें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से डाउनलोड करें.
इन विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा
सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. बोर्ड 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी करेगा. जबकि प्राइवेट छात्रों को परीक्षा देनी होगी. प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त से 15 सितंबर 2021 के बीच किया जाएगा. इन छात्रों के नतीजे जल्द की घोषित किए जाएंगे.
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in,
cbse.gov.in
results.gov.in
ऐसे तैयार होगा 10वीं का रिजल्ट
10वीं का रिजल्ट यूनिट टेस्ट, अर्ध वार्षिक परीक्षा, प्रीबोर्ड परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा. मूल्यांकन नीति के तहत स्कूल छात्रों को यूनिट टेस्ट के आधार पर अधिकतम 10 अंक, अर्ध वार्षिक परीक्षा के आधार पर अधिकतम 30 अंक और प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार पर अधिकतम 40 अंक प्रदान कर सकेंगे. बाकी 20 अंक स्कूलों की ओर से किए गए आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित होंगे.
बोर्ड अपनी तैयारी के अंतिम चरण में
पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो शिक्षा मंत्री, परिणाम घोषित कर सकते हैं. इसके बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक सक्रिय हो जाएंगे. इसके साथ ही इस बात पर गौर करें कि 26 जुलाई को, बोर्ड ने अपने परिणाम वेबसाइट के लेआउट में बदलाव किया है. इसका अर्थ यह हो सकता है कि बोर्ड अपनी तैयारी के अंतिम चरण में है और परिणाम की घोषणा अब किसी ��ी समय की जाएगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए