Live Updates

CBSE Board Class 10, 12 Exam Date Sheet 2021 Live Updates : 15 मिनट पहले ही दिया जाएगा क्वेश्चन पेपर, एक महीने तक चलेगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, देखें डेट शीट

Updated:
विज्ञापन

CBSE Board Class 10, Class 12 Exam Date Sheet 2021, Syllabus, schedule, paper pattern Live Updates : शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने CBSE की 10th और 12th की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट (CBSE exam date sheets 2021) छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से उसे डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हाल ही में 28 जनवरी को बताया था कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2021 को 2 फरवरी को जारी किया जाएगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही यह कहा था कि सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के कार्य उस तारीख से पहले पूरे कर लेने चाहिए जब उस कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं.

विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां देखें शेड्यूल

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का डेट शीट जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस शेड्यूल को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

4 मई से शुरु होगी बोर्ड की परीक्षा

शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने यह जानकारी दी कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 4 मई से 10 जून तक होगा.

ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे 10वीं और 12वीं की डेटशीट

CBSE दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट करना होगा. यहां उनको होम पेज पर ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट का लिंक मिलेगा.

10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी

शिक्षामंत्री ने CBSE Board Exams 2021 की डेटशीट की घोषणा आज शाम 5 बजे की.

कब जारी होंगे परिणाम

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया था, ” बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद हम समय पर मूल्यांकन करेंगे और 15 जुलाई तक परिणाम घोषित करने का प्रयास करेंगे.” यानी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है.

CBSE Date Sheet 2021 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां देखें शेड्यूल

ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे 10वीं और 12वीं की डेटशीट

CBSE दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट करना होगा. यहां उनको होम पेज पर ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट का लिंक मिलेगा. छात्र जैसे ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करेंगे डेटशीट खुल जाएगी, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola