CBSE 10th Result 2022 Live: 10वीं में 94.40% छात्र पास, 100% मार्क्स पाकर यूपी की दीया नामदेव बनी टॉपर
CBSE 10th Result 2022 Live: सीबीएसई ने आज कक्षा 12वीं टर्म 2 रिजल्ट (CBSE 12th Result 2022) की घोषणा कर दी है. वहीं करीब 4 घंटे के अंदर ही सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट की घोषणा भी कर दी गई. स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें.
CBSE Board 2022 10th Topper: 10वीं की नेशनल टॉपर दीया नामदेव ने कहा- हर दिन 7 से 8 घंटे की पढ़ाई
सीबीएसई बोर्ड 2022 10वीं की नेशनल टॉपर दीया नामदेव अपनी सफलता से बेहद खुश हैं. अपनी सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स और टीचर्स देते हुए कहा कि मैंने हर दिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई की. सारी किताबों को अच्छी तरह से पढ़ी और सभी कॉन्सेप्टस को अच्छी तरह से समझा. इन्होंने पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए हैं. दीया नामदेव यूपी, शामली की रहने वाली हैं.
CBSE 10th Result 2022% नोएडा के मयंक यादव 100% अंकों के साथ टॉपर
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के मयंक यादव को 100% अंक मिले हैं.
बेसिक गणित पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी 11वीं में ले सकेंगे मैथ्स
बोर्ड ने इस बार भी यह फैसला किया है कि दसवीं कक्षा में बेसिक गणित पढ़ने वाले छात्रों को भी 11वीं में गणित विषय लेने की अनुमति रहेगी. इस संबंध में अलग से विस्तृत नोटफिकेशन बोर्ड की ओर से जल्द ही जारी किए जाएंगे.
इस बार भी टॉपर्स की घोषणा नहीं
सीबीएसई बोर्ड पॉलिसी के अनुसार इस बार भी विशेष परिस्थितियों में परीक्षा होने के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की घोषणा नहीं की जाएगी.
CBSE 10th Result 2022: एसएमएस के जरिए से चेक करें रिजल्ट
SMS के जरिए अपना रिजल्ट चेक करन के लिए अपने मोबाइल फोन में एसएमएस बॉक्स ओपन करिए.
यहां पर टाइप करिए cbse10 (Space) Roll No (Space) Date of Birth (Space) School No (Space) Centre No.
अब इसे 7738299899 नंबर पर सेंड कर दीजिए.
थोड़ी देर में आपको अपने मोबाइल फोन पर 10वीं क्लास का रिजल्ट मिल जाएगा.
इस समय होगी 2023 की बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई 10वीं 2023 की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से.
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 90 %
सीबीएसई 2022 10वीं क्लास में ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत इस साल 90 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल यानी 2021 में पास प्रतिशत 100% था.
फॉरेन सीबीएसई स्कूलों का पास प्रतिशत 97.29%
फॉरेन सीबीएसई स्कूलों की बात करें तो इस बार यानी 2022 में पास प्रतिशत 97.29 प्रतिशत है. जबकि साल 2021 में पास प्रतिशत 99.92 प्रतिशत था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए