गुजरात हाईकोर्ट में रिक्त पदों के लिए जल्द करें आवेदन
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 11:12 PM
गुजरात हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के 34 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2020 है.
गुजरात हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के 34 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2020 है.
डिस्ट्रिक्ट जज, पद : 34
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एलएलबी किया हो. आवेदन करते वक्त उम्मीदवार कम से कम सात साल तक कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे हों. साथ ही उम्मीदवारों को कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान होना अनिवार्य है.
आयु सीमा : न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 48 वर्ष.
वेतनमान : पे स्केल 51,650 से 124059 के अनुसार. साथ ही अन्य भत्ते.
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये.
एससी/एसटी वर्ग, इबीसी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये.
इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई ई-पे के जरिए कर सकते हैं.
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करते समय उम्मीदवारों को बैंक चार्ज अलग से देना होगा.
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर मेधा सूची तैयार कर किया जायेगा.
आवेदन प्रक्रिया :
वेबसाइट (http://www.gujarathighcourt.nic.in/) पर लॉगइन करें. होमपेज खुलने पर बाईं ओर रिक्रूटमेंट सेक्शन दिखेगा. इसमें Current openings लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करते ही नया पेज खुल जायेगा. इसमें दिये गये Detailed Advertisement for Direct Recruitment of District Judges (25%) [NO. RC/1250/2020] लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगा. इसे ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें.
अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://hcojas.guj.nic.in लिंक पर क्लिक करें. यहां जॉब एप्लीकेशन सेक्शन पर क्लिक करें. इसमें अप्लाई नाउ लिंक दिखेगा. इस पर क्लिक करें और अब दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.
आवेदन शुल्क भुगतान के बिना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जायेगी. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज के अनुरूप ही अपलोड करें.
ध्यान रहे भरे हुए आवेदन को सब्मिट करने से पहले उसमें दर्ज की गई सभी जानकारियों को एक बार जांच लें, यदि इनमें कोई बदलाव करना है तो कर लें.
सब्मिट होने के बाद आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारियों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद आवेदन को सब्मिट कर दें. साथ ही इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
अधिक जानकारी के लिए लॉगइन करें
https://hcojas.guj.nic.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










