ePaper

AIIMS Entrance Exam 2021: एम्स की बीएससी-एमएससी नर्सिंग कोर्स प्रवेश परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब आयोजित हो सकते हैं एक्जाम aiimsexams.ac.in

Updated at : 26 May 2021 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
AIIMS Entrance Exam 2021:  एम्स की बीएससी-एमएससी नर्सिंग कोर्स प्रवेश परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब आयोजित हो सकते हैं एक्जाम aiimsexams.ac.in

AIIMS Entrance Exam 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ने प्रवेश परीक्षा 2021 को स्थगित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। एम्स, दिल्ली ने 25 मई को बीएससी (एच) नर्सिंग और एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इन कार्यक्रमों के लिए परीक्षाएं 14 जून को होने वाली थीं.

विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ने प्रवेश परीक्षा 2021 को स्थगित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। एम्स, दिल्ली ने 25 मई को बीएससी (एच) नर्सिंग और एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इन कार्यक्रमों के लिए परीक्षाएं 14 जून को होने वाली थीं. इन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय कोविड-19 के कारण लिया गया है. इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आधिकारिक स्थगन नोटिस की जांच कर सकते हैं.

कोरोना के चलते लिया गया फैंसला

एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कोरोना की स्थिती सुधरने पर बाद परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की जाएंगी. उम्मीदवार एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा 2021 की संशोधित तारीखों की जांच कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब उसी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी पिन डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

बीएससी-एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए होनी थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 14 जून को होना था. एम्स नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 के जरिए बीएससी नर्सिंग की 571 सीटों, 30 बीएससी पोस्ट बेसिक और 124 एमएससी नर्सिंग सीटों पर एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है

AIIMS Professional Exams 2021 हुईं स्थगित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने 1 जून से शुरू होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रोफेशनल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. अधिक जानकारी और किसी भी परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे aiimsexams.ac.in पर नियमित जांच करते रहें.

INI CET 2021 स्थगित

AIIMS ने पहले INI CET 2021 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था, जिन्हें 8 मई 2021 को आयोजित किया जाना था. INI CET 2021 के स्थगन की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि COVID-19 महामारी के कारण संस्थान ने अनुसूचित परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है मई 2021 में आयोजित किया जाएगा.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola