TATA 90 के दशक वाली इस SUV को EV अवतार में करेगी पेश, 500 km माइलेज, 30 मिनट में फुल चार्ज

घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को मार्केट में पेश करने की तैयारी में जुटी है. यह एक कूपे-स्टाइल एसयूवी कार है. इसके पेट्रोल वेरिएंट को कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था.
नई दिल्ली : भारत में टिकाऊ और किफायती कार बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स अब अपनी इलेक्ट्रिक वर्जन कारों को धड़ाधड़ मार्केट में उतार रही है. खबर है कि टाटा ने वर्ष 1990 के दशक में जिस कार को एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) के तौर पर पेश की थी, उसे अब इलेक्ट्रिक वर्जन कार के तौर पर मार्केट में उतारेगी. कंपनी की ओर से इस पर जोर-शोर से काम किया जा रहा है. इतना ही नहीं, आने वाले कुछ दिनों में टाटा मोटर्स अपने पुराने मॉडलों को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने की तैयारी में जुटी है. खबर है कि घरेलू कार निर्माता कंपनी जल्द ही भारत के कार मार्केट में कम से कम 5 पुराने मॉडल कारों को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने जा रही है. तो आइए, जानते हैं कि टाटा मोटर्स कौन-कौन सी पुराने मॉडल वाली कारों को इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में मार्केट में पेश करने वाली है.

घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को मार्केट में पेश करने की तैयारी में जुटी है. यह एक कूपे-स्टाइल एसयूवी कार है. इसके पेट्रोल वेरिएंट को कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था. टाटा कर्व में भी कंपनी मजबूत बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी. माना जा रहा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा रेंज देगी. ये कार ऑल-व्हील ड्राइव के साथ डुअल मोटर सेटअप से लैस होगी.

इसके साथ ही टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट सेलिंग मॉडल पंच को इलेक्ट्रिक वर्जन को भी मार्केट में पेश करने की तैयारी में जुटी है. टाटा पंच ईवी को कई अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि कंपनी इसे 10 से 12 लाख रुपये की कीमत पर मार्केट में पेश कर सकती है. टाटा पंच इलेक्ट्रिक के फ्रंट में चार्जिंग सॉकेट दिया जा सकता है. यदि ऐसा होता है, तो ये टाटा मोटर्स की पहली कार होगी, जिसमें इस प्रकार के फीचर्स दिए जाएंगे.

इसके अलावा, कंपनी के टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन कॉन्सेप्ट मॉडल को भी हाल ही में पेश किया गया है. ये काफी हद तक आईसीई मॉडल जैसा ही दिखाई देती है और इसमें कंपनी 60 किलोवॉट की क्षमता का बैटरी पैक दे सकती है. टाटा हैरियर ईवी में भी कंपनी की मौजूदा जिप्ट्रान तकनीक देखने को मिलेगी, जो कि नेक्सॉन में भी इस्तेमाल किया जाता है. इस एसयूवी में अलग अलग ड्राइविंग मोड्स और टेरेन रेस्पॉन्स सिस्टम भी दिया गया है.
Also Read: रॉयल एनफील्ड ने The Kitchen फिल्म की तर्ज पर पेश की नई Cruiser बाइक
टाटा अविन्या तीसरी जेनरेशन के आर्किटेक्चर पर निर्मित प्योवर इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्सेप्ट कार है. इसे कंपनी ने एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन में तैयार किया है. कंपनी का दावा है कि इसमें बैठने के लिए पर्याप्त जगह और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. अविन्या में लाइटवेट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहतर रेंज देने में मदद करेगा. अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के चलते ये कार महज 30 मिनट में चार्ज हो जाएगी.

टाटा मोटर्स अपनी वर्ष 1990 के दशक में सिएरा को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने की तैयारी कर रही है. टाटा सिएरा कॉन्सेप्ट को भी कंपनी ने ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था. कंपनी ने 1990 के दशक में सिएरा नाम से एक एसयूवी लॉन्च किया था, जो कि अपने समय में काफी मशहूर रही थी. सिएरा ईवी में बड़ा ग्लॉस रूफ दिय गया है, जो इस एसयूवी को और भी आकर्षक बनाता है. टाटा सिएरा की लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए इसमें ग्लॉस एरिया दिया गया है, जो कि साइड और रूफ दोनों को काफी हद तक कवर करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




