West Bengal Election 2021: लोगों को भड़काने की जगह केंद्र सरकार के साथ बात करें ममता बनर्जी, भाजपा ने दी सलाह
West Bengal Election 2021: बीरभूम में केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों को उकसाने वाला बयान देने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है. पार्टी ने कहा है कि लोगों को भड़काने की बजाय केंद्र सरकार के साथ बात कीजिए और जो भी समस्या है, उसका समाधान निकालिए. इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों से प्रदर्शन करने, पोस्टर लगाने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि एनएच-60 का काम नहीं हो रहा है. आप इसके खिलाफ मीटिंग करें, जुलूस निकालें. नेताओं का घेराव करें. पश्चिम बंगाल की हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.
लोगों को भड़काने की जगह केंद्र सरकार के साथ बात करें ममता बनर्जी : भाजपा
बीरभूम में केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों को उकसाने वाला बयान देने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है. पार्टी ने कहा है कि लोगों को भड़काने की बजाय केंद्र सरकार के साथ बात कीजिए और जो भी समस्या है, उसका समाधान निकालिए.
केंद्र सरकार का विरोध करने पर अमर्त्य को निशाना बनाया गया, बोलीं ममता बनर्जी
केंद्र सरकार के खिलाफ विचार रखने के लिए अमर्त्य सेन को निशाना बनाया गया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोलपुर में कहा.
कृषि कानून का विरोध करेंगे
ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रही है. पश्चिम बंगाल की रीढ़ तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए लोगों को भड़काया
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों से प्रदर्शन करने, पोस्टर लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि एनएच-60 का काम नहीं हो रहा है. उन्होंने लोगों से कहा है कि आप इसके खिलाफ मीटिंग करें, जुलूस निकालें. नेताओं का घेराव करें. उनसे कहें कि यदि वे काम नहीं कर सकते, तो राज्य सरकार को काम करने दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से टार्गेट किया जा रहा है. अमर्त्य सेन को भी निशाना बनाया जा रहा है.
धन्यवाद, जमीन विवाद में समर्थन के लिए अमर्त्य सेन ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी
जमीन विवाद में समर्थन देने के लिए नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी लिखकर अमर्त्य सेन ने ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा, ‘चारों ओर जो घटनाएं हो रही हैं, उसको लेकर आपकी सोच बिल्कुल स्पष्ट है. आपके समर्थन से मुझे शक्ति मिली है. आपका धन्यवाद.’
हर गली-मुहल्ला के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स बनायेगी सरकार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हर गली-मुहल्ला में आम लोगों की मदद के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन किया गया है. 2 जनवरी से 15 फरवरी तक यह टास्क फोर्स काम करेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए