Live Updates

West Bengal Election 2021 Live Breaking News: भाजपा के हुए राजीव, वैशाली, प्रबीर और रथिन, कल औपचारिक रूप से थामेंगे भगवा झंडा

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Election 2021 Live Breaking News: बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले कम से कम 4 नेता शनिवार को दिल्ली में अमित शाह से मिले. शाह से मुलाकात करने वालों में बंगाल के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी, बाली की विधायक वैशाली डालमिया, उत्तरपाड़ा के विधायक प्रबीर घोषाल एवं रथिन चक्रवर्ती शामिल थे. इन लोगों के साथ बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी मौजूद थे. jp nadda, yogi adityanath, pm narendra modi

विज्ञापन

राजीव, वैशाली, प्रबीर और रथिन, कल थामेंगे भगवा झंडा

तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुके राजीव बनर्जी, वैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल और रथिन चक्रवर्ती भाजपा के हो चुके हैं. अमित शाह ने नयी दिल्ली में अपने आवास पर इन सभी नेताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाया. ये सभी नेता 31 जनवरी को हावड़ा जिला के डोमजूर स्थित डुमुरजला स्टेडियम में स्मृति ईरानी के हाथों से भगवा झंडा थामेंगे.

भाजपा के हुए राजीव, वैशाली, प्रबीर और रथिन, कल औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे

West Bengal Election 2021 Live Breaking News: भाजपा के हुए राजीव, वैशाली, प्रबीर और रथिन, कल औपचारिक रूप से थामेंगे भगवा झंडा

तृणमूल नेताओं ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले कम से कम 4 नेता शनिवार को दिल्ली में अमित शाह से मिले. शाह से मुलाकात करने वालों में बंगाल के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी, बाली की विधायक वैशाली डालमिया, उत्तरपाड़ा के विधायक प्रबीर घोषाल एवं रथिन चक्रवर्ती शामिल थे. इन लोगों के साथ बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी मौजूद थे.

24 से 48 घंटे के नोटिस पर ठाकुरनगर आयेंगे अमित शाह

मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वस्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री 24 से 48 घंटे के शॉर्ट नोटिस पर बंगाल के ठाकुरनगर आयेंगे. यही वजह है कि ठाकुरनगर में अमित शाह की रैली के लिए बने मंच को नहीं तोड़ने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली में इस्राइली दूतावास के बाहर बम विस्फोट के कारण अमित शाह की 30-31 जनवरी की बंगाल यात्रा को रद्द कर दिया गया था.

अमित शाह से मिले राजीव, प्रबीर और वैशाली, कल हावड़ा में थामेंगे भाजपा का झंडा

अमित शाह से मिले राजीव बनर्जी, प्रबीर और वैशाली

तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद बंगाल के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी टीएमसी से निष्कासित दो विधायकों वैशाली डालमिया एवं प्रबीर घोषाल के साथ शनिवार को नयी दिल्ली में अमित शाह से मिले. ये तीनों विधायक स्मृति ईरानी की मौजूदगी में कल यानी रविवार (31 जनवरी) को हावड़ा जिला के डुमुरजला में आयोजित भाजपा की सभा में भगवा झंडा थाम लेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola