ePaper

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के दौरान मुठभेड़, दो तस्कर ढेर, बीएसएफ का एक जवान भी घायल

Updated at : 12 Nov 2021 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के दौरान मुठभेड़, दो तस्कर ढेर, बीएसएफ का एक जवान भी घायल

बांग्लादेश की सीमा से भारत में प्रवेश कर रहे दो तस्कर मुठभेड में मारे गये हैं. दरअसल, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर ये अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन

बांग्लादेश की सीमा से भारत में प्रवेश कर रहे दो तस्कर मुठभेड में मारे गये हैं. दरअसल, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर ये अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे.

लेकिन तस्करों के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय जब इन्हें रोकने की कोशिश की गई तो तस्करों ने बीएसएफ पार्टी पर ही हमला कर दिया.

तस्करों के हमले में बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. बीएसएफ ने बताया कि घटना आज यानी सोमवार को तड़के करीब 3 बजे की है.

गौरतलब है कि भारत बांग्लादेश की सीमा पर आये दिन नशीले पदार्थों की तस्करी होती रहती है. दो महीने पहले भी सीमा सुरक्षा बल ने इससे पहले दक्षिण बंगाल सीमांत में तस्करी कर रहे तस्करोंको गिरफ्तार किया था. बीएसएफ ने दो तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा था.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola