सैटेलाइट या अग्नि-5 की रोशनी ? कोलकाता में रहस्यमयी लाइट दिखने से लोग हुए आश्चर्यचकित

पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर रहस्यमयी रोशनी दिखाई देने से कौतूहल हो गया.दोनों राज्यों के आसमान में इस रहस्यमयी रोशनी को देखे जाने के बाद सैटेलाइट या अग्नि-5 के होने की अटकलें तेज हो गईं.
पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर रहस्यमयी रोशनी दिखाई देने से कौतूहल हो गया. सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी रोशनी कोलकाता के साथ-साथ बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और ओडिशा के कुछ जिलों में दिखाई दी. बंगााल और ओडिशा के आसमान में 5 मिनट तक दिखाई देने वाली इस रोशनी ने सबको अचंभे में डाल दिया है.यह सोचने पर मजबूर कर दिया है आखिर यह कैसी और किसकी रोशनी है. हालांकि, दोनों राज्यों के आसमान में दिखाई देने वाली रहस्यमयी रोशनी मिसाइल परीक्षण की थी या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : मेडिकल कॉलेज में लगातार आठ दिन से जारी है भूख हड़ताल
दोनों राज्यों के आसमान में इस रहस्यमयी रोशनी को देखे जाने के बाद सैटेलाइट या अग्नि-5 के होने की अटकलें तेज हो गईं. यह इसलिए क्योंकि भारत ने आज ही शाम में न्यूक्लियर कैपेबल अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का नाइट परीक्षण किया है. ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 5.30 बजे अग्नि-5 का प्रक्षेपण किया गया. इसके कुछ देर बाद ही दोनों राज्यों के आसमान में यह रोशनी दिखाई दी. शाम 5.50 से 5.55 तक यह रहस्यमयी रोशनी आसमान में दिखाई दी.
Also Read: आज कोलकाता आयेंगे अमित शाह, कल ईस्टर्न जोनल सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग
रिपोर्टों में कहा गया है कि मिसाइल तीन चरण के ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है और बहुत अधिक सटीकता के साथ 5000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत ने यह मिसाइल परीक्षण किया गया है. हालांकि, देश के पूर्वी हिस्से के आसमान में दिखाई देने वाली रहस्यमयी रोशनी मिसाइल परीक्षण की थी या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है.
Also Read: रामपुरहाट सीबीआई कैंप में पहुंची सीआईडी फोरेंसिक टीम, शुरू किया नमूना संग्रह का काम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




