Subhash Chandra Bose Jayanti: बंगाल आगे आये, अपना गौरव बढ़ाये, देश का गौरव बढ़ाये, नेताजी की तरह संकल्पों को पूरा करने तक रुकना नहीं है
Subhash Chandra Bose Jayanti LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की अधिसूचना जारी होने से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार (23 जनवरी) को कोलकाता में काफी गहमागमी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक मंच पर नजर आ सकती हैं. विक्टोरिया मेमोरियल और नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम का न्योता ममता बनर्जी को भी भेजा गया है. ममता बनर्जी की पार्टी नेताजी की जयंती पर देशनायक दिवस मना रही है, तो भारत सरकार पराक्रम दिवस मना रहा है. नेताजी की जयंती और उससे जुड़े तमाम कार्यक्रमों से अपडेट रहने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.
जय हिंद के नारे के साथ विक्टोरिया मेमोरियल पर पराक्रम दिवस का हुआ समापन
बंगाल आगे आये, अपना गौरव बढ़ाये, देश का गौरव बढ़ाये, नेताजी की तरह हमें भी अपने संकल्पों को पूरा करने तक रुकना नहीं है
भारत पर कितना गौरव होता नेताजी को
नेताजी होते, तो उन्हें कैसा लगता जब वह देखते कि वैक्सीन जैसे आधुनिक समाधान भारत खुद तैयार कर रहा है. इतनी बड़ी महामारी से भारत खुद लड़ रहा है. वैक्सीन से दुनिया के अन्य देशों की भारत मदद कर रहा है, तो उन्हें कितना गर्व होता.
एलएसी से एलओसी तक सशक्त भारत का अवतार दुनिया देख रही है
अगर आप खुद के लिए सच्चे हैं, तो आप दुनिया के लिए गलत नहीं हो सकते : मोदी
नेताजी ने कहा था कि अगर आप खुद के लिए सच्चे हैं, तो आप दुनिया के लिए गलत नहीं हो सकता. हमें दुनिया के लिए बेहतरीन क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाने होंगे. कुछ भी कमतर नहीं. जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट वाले उत्पाद.
आत्मसंकल्प से पूरा होगा आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य
नेताजी ने कहा था कि हमारे पास वो उद्देश्य और शक्ति होनी चाहिए, जो हमें साहस और वीरतापूर्वक तरीके से शासन करने के लिए प्रेरित करे. आज हमारे पास उद्देश्य भी और शक्ति भी. आत्मनिर्भर भारत का हमारा लक्ष्य, हमारे आत्मसंकल्प से पूरा होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए