ePaper

बंगाल में कोरोना से मुकाबला को लेकर मुकुल राय का आरोप, कहा- कंटेनमेंट जोन की परिभाषा बदल दे रही है सरकार

Updated at : 14 May 2020 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में कोरोना से मुकाबला को लेकर मुकुल राय का आरोप, कहा- कंटेनमेंट जोन की परिभाषा बदल दे रही है सरकार

भाजपा के केंद्रीय सचिव मंडल के सदस्य मुकुल राय ने कोरोना मामले से निपटने में राज्य सरकार पर असफल रहने का आरोप लगाया. श्री राय ने गुरुवार को साल्टलेक स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन की परिभाषा बदल दे रही है और कानून का गलत व्यवहार कर रही है.

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के केंद्रीय सचिव मंडल के सदस्य मुकुल राय ने कोरोना मामले से निपटने में राज्य सरकार पर असफल रहने का आरोप लगाया. श्री राय ने गुरुवार को साल्टलेक स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन की परिभाषा बदल दे रही है और कानून का गलत व्यवहार कर रही है. उन्होंने राज्य सरकार से केंद्र सरकार के साथ मिलकर कोरोना से मुकाबला करने का आह्वान किया.

Also Read: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फिर लिखा पत्र, निगम में प्रशासक नियुक्ति की फिर मांगी जानकारी, कहा- मुख्यमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण

श्री राय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन का अर्थ बदल दे रही है. कहा जा रहा है कि अब से कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत पूरा इलाका नहीं आयेगा, बल्कि संक्रमित व्यक्ति का केवल आवास ही आयेगा. यह सही नहीं है और इससे संक्रमण और फैलेगा. उल्लेखनीय है कि बुधवार को कोलकाता नगर निगम बोर्ड ने कहा है कि आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर पूरा इलाका नहीं, बल्कि संक्रमित व्यक्ति का घर ही कंटेनमेंट जोन के हिसाब से माना जायेगा. उस घर से किसी को बाहर निकलने नहीं दिया जायेगा और ना ही उस घर में बाहर से कोई अंदर प्रवेश कर पायेगा. निर्दिष्ट समय के बाद जब घर के लोग संक्रमण मुक्त हो जायेंगे, तब उस घर को ग्रीन जोन घर के रूप में चिह्नित किया जायेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही हैं ममता बनर्जी, केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का गंभीर आरोप

श्री राय ने फिरहाद हकीम की भूमिका की आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासक की नियुक्ति में नियम का पालन नहीं किया गया. प्रशासक नियुक्ति का निर्दिष्ट कानून है. कानून के अनुसार किसी पार्टी, नेता या कार्यकर्ता को प्रशासक नियुक्त नहीं किया जा सकता. प्रशासक का दायित्व अधिकारी के पास ही रहता है. राज्य सरकार ने कानून का गलत इस्तेमाल किया है. उन्होंने संक्रमित इलाकों में लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर कहा कि राज्य पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोग लॉकडाउन का सही रूप से पालन करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola