पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही हैं ममता बनर्जी, केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का गंभीर आरोप

केंद्रीय महिला व बाल कल्याण राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही हैं. उन्होंने ममता बनर्जी से अपने नौ साल के कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है.
कोलकाता : केंद्रीय महिला व बाल कल्याण राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही हैं. उन्होंने ममता बनर्जी से अपने नौ साल के कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है.
भारतीय जनता पार्टी की नेता देवश्री चौधरी ने ‘प्रभात खबर’ से खास बातचीत में कहा कि वर्ष 2011 में वाममोर्चा को पराजित करने के बाद ममता बनर्जी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर राज्य के लोगों से ढेर सारे वादे किये थे. फिर 2016 में भी विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने चुनावी घोषणा पत्र में कई वादे किये.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी दावा करती हैं कि उन्होंने सारे वादे पूरे कर दिये हैं और केवल अपना गुणगान करती हैं. उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी नौ वर्षों के अपने कामकाज का श्वेत पत्र जारी करें. उसके बाद भाजपा बतायेगी कि ममता ने अपने वायदे पूरे नहीं किये. मुख्यमंत्री के रूप में वह पूरी तरह फेल रही है.
देवश्री चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरह से असफल रही है. उन्होंने कहा कि वाममोर्चा के शासनकाल में 56,000 कल-कारखाने बंद थे, लेकिन ममता के शासन में कोई कारखाना नहीं खुला. उल्टे जो कारखाने चल रहे थे, बंद होते गये. उनके कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हर साल ग्लोबल बिजनेस समिट करने का केवल नाटक करती हैं. भूमि अधिग्रहण नीति के कारण कोई भी उद्योगपति राज्य में निवेश करने के लिए तैयार नहीं है. राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. बंगाल के लोग चिकित्सा कराने के लिए दक्षिण भारत जाने को बाध्य हैं.
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना ने यह दिखा दिया कि अस्पताल उनका मुकाबला करने में पूरी तरह से असफल रहे हैं. अस्पतालों में डॉक्टर व नर्स नहीं हैं. व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. मुख्यमंत्री केवल अपनी बड़ाई करती रहती हैं.
सुश्री चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में तेलिनीपाड़ा, कालियाचक, धूलागढ़, बशीरहाट व अन्य जगहों पर संप्रदायिक दंगे हुए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. सुश्री बनर्जी ने पहले ही अपना एजेंडा घोषित कर दिया है कि पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाया जायेगा और इसे इस्लामिक राज्य के रूप में तब्दील किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे, ममता बनर्जी के सपने को सच होने नहीं दिया जायेगा. राज्य की जनता ममता बनर्जी से ऊब चुकी है. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उनकी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




