कोटा से बंगाल के 2368 छात्रों की वापसी शुरू, शुक्रवार को कोलकाता पहुंचने की संभावना

राजस्थान के कोटा में पढ़ाई करने गये 2368 छात्रों को पश्चिम बंगाल सरकार वापस ला रही है. राज्य के गृह विभाग की ओर से गुरुवार को इस बारे में जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है. बताया गया है कि इन सभी को 95 बसों से वापस लौटाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने ट्वीट कर ममता सरकार पर आरोप लगाया था कि केवल 3 बसों में कोटा से 3000 छात्रों को लाया जा रहा है. अब गृह विभाग ने ट्विटर के जरिए इस पर सफाई दी है.
कोलकाता : राजस्थान के कोटा में पढ़ाई करने गये 2368 छात्रों को पश्चिम बंगाल सरकार वापस ला रही है. राज्य के गृह विभाग की ओर से गुरुवार को इस बारे में जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है. बताया गया है कि इन सभी को 95 बसों से वापस लौटाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने ट्वीट कर ममता सरकार पर आरोप लगाया था कि केवल 3 बसों में कोटा से 3000 छात्रों को लाया जा रहा है. अब गृह विभाग ने ट्विटर के जरिए इस पर सफाई दी है.
Also Read: कोरोना संकट के बीच लोगों को उत्साहित करने के लिए संगीतकार जौहर अली खां ने गाया ये गाना
जारी बयान में बताया गया है कि कोटा से पश्चिम बंगाल के 2368 छात्रों को 95 बसों से लाया जा रहा है. राज्य सरकार के अधिकारी इन बसों की आगवानी कर रहे हैं. ये सारे छात्र कल यानी शुक्रवार 1 मई 2020 को बंगाल आ जायेंगे. कुछ और छात्रों के भी फंसे होने की जानकारी है जिन्हें धीरे-धीरे वापस लौटाया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि कोटा में फंसे छात्रों को वापस लौटाने के लिए मुर्शिदाबाद के बहरामपुर से सांसद और लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कई चिट्ठियां लिखी थी.
उन्होंने दावा किया है कि उन्हीं की कोशिशों की वजह से राजस्थान सरकार ने छात्रों की वापसी के लिए बसों की व्यवस्था कर दी थी. केवल पश्चिम बंगाल सरकार से अनुमति का इंतजार था. ममता बनर्जी की सरकार ने ही अनुमति देने में देरी की थी और अब राज्य सरकार इस उपलब्धि को अपने नाम करने के लिए झूठ बोल रही है. सच यह है कि ये छात्र मुख्यमंत्री की कोशिशों की वजह से नहीं बल्कि उनकी (सांसद चौधरी) की कोशिशों की वजह से वापस लौटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




