Bengal Chunav : गृह मंत्री अमित शाह पर सीएम ममता बनर्जी का पलटवार, बोलीं-आत्महत्याओं को हत्या बता रही भाजपा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Dec 2020 4:13 PM
Bengal Chunav : कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आज मंगलवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा आत्महत्याओं को भी हत्या बताती है. बंगाल में कानून व्यवस्था काफी बेहतर है. गृह मंत्री अमित शाह को सही तथ्य रखना चाहिए था. आज वे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं.
Bengal Chunav : कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आज मंगलवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा आत्महत्याओं को भी हत्या बताती है. बंगाल में कानून व्यवस्था काफी बेहतर है. गृह मंत्री अमित शाह को सही तथ्य रखना चाहिए था. आज वे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं.
ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को सही तथ्य रखना चाहिए था. बंगाल में कानून व्यवस्था काफी बेहतर है. इन्हें अपने ही सरकार के आंकड़े याद नहीं हैं. बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि गरीबी घटाने में बंगाल नंबर-1 है. राजनीतिक हिंसाओं में यहां कमी आयी है. बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. अन्य राज्यों से यहां की स्थिति काफी अच्छी है. राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है.
भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पारिवारिक मामलों में भाजपा राजनीति करती है. ये आत्महत्या को भी हत्या के रूप में पेश करती है. बंगाल में रेप, हत्या व नक्सली घटनाओं में कमी आयी है. इतना ही नहीं, राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है. बाकी राज्यों से बंगाल ज्यादा सुरक्षित है.
आपको बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर बंगाल आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था. राजनीतिक हिंसा, कानून व्यवस्था समेत अन्य मसलों पर ममता बनर्जी सरकार को घेरा था. अमित शाह के अनुसार बंगाल में करीब 300 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गयी है. भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या मामले में भाजपा हमेशा तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










