ePaper

X Down: एलन मस्क का एक्स डाउन, दुनिया भर में मची खलबली

Updated at : 24 May 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
X down

X down

X Down: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) में वैश्विक स्तर पर आउटेज दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म के डाउन होने की वजह से भारत सहित कई देशों के यूजर्स हुए प्रभावित हुए. डेटा सेंटर आउटेज की वजह से पोस्ट और फीड लोड नहीं हो रही. एक्स की तकनीकी टीम समस्या के समाधान में जुटी है.

विज्ञापन

X Down: अरबपति उद्योगपति एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शनिवार शाम को भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने अचानक काम करना बंद कर दिया. एक्स के इस आउटेज ने लाखों यूजर्स को प्रभावित किया, जिन्हें न तो अपनी फीड दिखाई दी और न ही वे कोई नया पोस्ट कर सके. एक्स पर कंटेंट लोड नहीं हो रहा था और यूजर्स लॉगइन के बाद एक खाली स्क्रीन देख रहे थे.

क्या थी समस्या?

फिलहाल, एक्स डाउन होने का सही कारण स्पष्ट नहीं है. हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, “हमें जानकारी है कि कुछ यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं. हम डेटा सेंटर आउटेज का सामना कर रहे हैं और हमारी टीम इसे ठीक करने पर सक्रिय रूप से काम कर रही है.” यह बयान एक्स की ओर से शुक्रवार को जारी किया गया था. एक्स की यह समस्या 24 घंटे से अधिक समय से बनी हुई है.

भारत सहित कई देशों में असर

भारत, अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में लाखों यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर जैसे प्लेटफॉर्म पर समस्याओं की रिपोर्ट की. वेबसाइट पर बताया गया कि शनिवार शाम तक 5,000 से अधिक यूजर्स ने एक्स के डाउन होने की शिकायत की. भारत में यह आउटेज खासतौर पर गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि एक्स अब केवल एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि राजनीतिक और व्यावसायिक संवाद का भी अहम जरिया बन गया है.

एक्स की विश्वसनीयता पर सवाल

एलन मस्क के स्वामित्व वाली यह माइक्रोब्लॉगिंग साइट पहले ही कई नीतिगत बदलावों, मॉडरेशन के मुद्दों और तकनीकी समस्याओं को लेकर आलोचना का सामना कर चुकी है. इस बार का आउटेज एक्स की विश्वसनीयता और तकनीकी स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग कराएगा AI टूल्स ChatGPT, Google को टक्कर देगी OpenAI

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

एक्स के डाउन होने के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड्स जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा की. कई लोगों ने मीम्स, शिकायतें और तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि कैसे यह आउटेज उनके डिजिटल जीवन को प्रभावित कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: LIC ने रच दिया इतिहास, 24 घंटे में सबसे अधिक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola