सूरत में बनी दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग, अमेरिका के पेंटागन का तोड़ा 80 सालों का रिकॉर्ड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jul 2023 5:42 PM

विज्ञापन

सूरत डायमंड बोर्स जल्द ही अमेरिका की पेंटागन के 80 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. सूरत डायमंड बोर्स अब दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग की लिस्ट में शुमार हो रही है. इस बिल्डिंग को कुल 15 मंजिला बनाया गया है. यह 35 एकड़ में फैली हुई है. इसे बनाने में 3000 करोड़ रुपये की लागत लगी है.

विज्ञापन

World’s Largest Office: भारत के नाम जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है. जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग भारत में बन रही है. बता दें, इससे पहले पेंटागन दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग के लिए जाना जाता था, लेकिन गुजरात के सूरत में दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बन रही है. दुनिया के सबसे बड़े इमारत में पहले पायदान पर खड़े इस ऑफिस बिल्डिंग का नाम सूरत डायमंड बोर्स रखा गया है. इस इमारत को लगभग 3000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह 21 नवंबर 2023 को अपना काम शुरू करेगा. गौरतलब है कि सूरत को देश में हीरे के व्यापार का केंद्र माना जाता है. इस बिल्डिंग को भी हीरे के व्यापार केंद्र के रूप में ही इस्तेमाल किया जाएगा.

सूरत डायमंड बोर्स बिल्डिंग के सीईओ महेश गढ़वी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत है. इसमें 4500 से अधिक हीरा व्यापार कार्यालय हैं. कच्चे हीरे के व्यापार से लेकर पॉलिश हीरे की बिक्री तक व्यापारी ये दोनों काम यहां करेंगे. गढ़वी ने कहा कि हमने यहां एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया है. इससे लगभग 1.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे. हमने वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य-प्रूफ इमारत बनाने की कोशिश की है. यहां 4000 से अधिक कैमरे और अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं ताकि सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

3000 करोड़ रुपये की है पूरी परियोजना
दुनिया की सबसे बड़े ऑफिस बिल्डिंग को लेकर हीरा निर्यातक ने कहा है कि सूरत डायमंड बोर्स में 60000 से अधिक कस्टम हाउस स्थापित किए गए हैं. यह परियोजना 3000 करोड़ रुपये की है.  यह 21 नवंबर 2023 को इसी शुरुआत होगी. बता दें, सूरत डायमंड बोर्स का भवन परिसर 6.7 मिलियन वर्ग फुट निर्माण क्षेत्र में फैला हुआ है. इसमें नौ टावर लगाए गए हैं.  यह 15 मंजिला इमारत है इसमें दो बेसमेंट भी बनाए गए हैं. इस बिल्डिंग को पूरा बनने में चार साल का समय लगा है. सूरत डायमंड बोर्स ने अमेरिका के पेंटागन के 80 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब दुनिया की सबसे बडी  ऑफिस होने का खिताब अपने नाम कर लिया है.

क्या है सूरत डायमंड बोर्स में खास
यह शानदार बिल्डिंग न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग है, बल्कि यह बेहद सुरक्षित और कई खूबियों से लैस भी है. इस बिल्डिंग को कुल 15 मंजिला बनाया गया है. यह 35 एकड़ में फैली हुई है. इसे बनाने में 3000 करोड़ रुपये की लागत लगी है. यहां हीरे के पॉलिशर्स, कटर्स और व्यापारी सभी के लिए सुविधाएं प्रदान की गई है. इस बिल्डिंग को नौ स्कैयर स्ट्रक्चर के रूप में बनाया गया है. और सभी एक दूसरे से सेंट्रल स्पाइन के रूप में जुड़े हुए हैं. बिल्डिंग को बनाने वाली कंपनी का कहना है कि बेहद मजबूत इमारत है. इसे बनाने में 4 साल का समय लग गया है. पीएम नरेंद्र मोदी नवंबर में इस इमारत का उद्घाटन करेंगे.

Also Read: ‘बदनाम और शर्मसार हो गया राजस्थान’, चार जले हुए शव मिलने पर बिफरी बीजेपी, मांगा सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफा

बेहद शानदार है  सूरत डायमंड बिल्डिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस इमारत में 65000 से अधिक हीरा कारोबारी काम कर सकेंगे. इसमें पॉलिशर्स, कटर्स और व्यापारी समेत कई और चीजें शामिल होंगी.  इसे वन स्‍टॉप डेस्टिनेशन के रूप में बनाया गया है. गौरतलब है कि सूरत में दुनिया के 90 फीसदी हीरे तराशे जाते हैं. इस बिल्डिंग में 131 एलिवेटर्स और दूसरी कई तरह की भी सुविधाएं  भी दी गई हैं. सबसे खास बात की इस प्रोजेक्ट से हजारों कर्मचारियों के रोजगार के अवसर पैदा होंगे. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola