गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटा जाता है सोना, जानिए इसके पीछे का राज

Gold-Silver Price (Photo: AI)
Gold Jewellery Packaging Tradition: जानिए सोने के गहनों को गुलाबी कागज में क्यों लपेटा जाता है. इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक, व्यावहारिक और सांस्कृतिक कारणों का दिलचस्प खुलासा.
Gold Jewellery Packaging Tradition: अगर आपने कभी सोने के गहने खरीदते समय ने ध्यान दिया होगा कि डिब्बे में रखने से पहले ज्वैलर उसे एक चमकीले गुलाबी कागज (Pink Paper) में लपेटते हैं. कई लोग इसे सिर्फ एक साधारण सजावट मानते हैं, लेकिन दशकों पुरानी इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक, व्यावहारिक (practical) और सांस्कृतिक कारण छिपे हैं. आइए जानते हैं कि यह मामूली सा दिखने वाला कागज इतना खास क्यों है.
क्या यह गुलाबी कागज गहनों को सुरक्षित रखता है?
हां, यह कागज केवल दिखावे के लिए नहीं है. इस गुलाबी कागज पर एक खास ‘एंटी-टार्निश’ (anti-tarnish) कोटिंग होती है. यह कोटिंग गहनों को हवा और नमी से बचाती है. सोना जब तांबे जैसी अन्य धातुओं के साथ मिलाया जाता है, तो नमी के कारण उसका रंग फीका पड़ने लगता है. यह कागज इसी धुंधलेपन को रोकता है. इसके अलावा, यह कागज इतना मुलायम होता है कि गहनों को आपस में टकराकर स्क्रैच (खरोंच) लगने से बचाता है. पुराने समय में जब महंगे बॉक्स नहीं होते थे, तब यह धूल और नमी से बचाने का सबसे कारगर जरिया था.
गुलाबी रंग में ही सोना ज्यादा चमकदार क्यों दिखता है?
इसके पीछे एक बेहतरीन ऑप्टिकल ट्रिक (optical trick) यानी नजरों का विज्ञान काम करता है. विशेषज्ञ कृष्ण कुमार डाल के अनुसार, गुलाबी और पीला दोनों ही ‘वॉर्म कलर्स’ (warm colors) की श्रेणी में आते हैं. जब सोने को गुलाबी बैकग्राउंड पर रखा जाता है, तो उसका पीलापन और ज्यादा गहरा, समृद्ध और चमकदार नजर आता है. यह आंखों को चुभने वाली चमक के बजाय एक खूबसूरत निखार देता है. इस बदलाव से ग्राहक मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित होते हैं और उन्हें गहनों की वैल्यू (कीमत) ज्यादा महसूस होती है.
यहां देखें इस खबर से जुड़ी ये इंस्टाग्राम रील:
लग्जरी पैकेजिंग के दौर में भी यह परंपरा क्यों बची हुई है?
आजकल बाजार में मखमली और शानदार बॉक्स आ गए हैं, फिर भी गुलाबी कागज का क्रेज खत्म नहीं हुआ. इसका सबसे बड़ा कारण हमारी संस्कृति है. भारत में गुलाबी, लाल और लालिमा लिए हुए रंगों को खुशहाली, त्योहार और शुभ काम (जैसे शादी-ब्याह) से जोड़कर देखा जाता है. समय के साथ यह गुलाबी कागज ज्वैलर्स की ईमानदारी, भरोसे और शुद्धता की पहचान बन गया है.
आज के दौर में कैसे बदल रहा है यह ट्रेंड?
यह परंपरा खत्म नहीं हो रही, बल्कि अब नए रूप में बदल रही है. आजकल के मॉडर्न ग्राहक लग्जरी अनुभव पसंद करते हैं. इसलिए अब पैकेजिंग को और ज्यादा पर्सनल और डिजाइन-ओरिएंटेड बनाया जा रहा है. मकसद आज भी वही है कि गहनों की सुरक्षा और ग्राहकों को खास महसूस कराना, लेकिन अब इसे पेश करने का तरीका पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम हो गया है.
ये भी पढ़ें: कपास पर 11% आयात शुल्क हटाने की तैयारी में सरकार, कपड़ा उद्योग को मिल सकती है बड़ी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










