ePaper

क्या आपको भी आया है Tax Refund Hold का नोटिस? तो जानिए क्या करना है तुरंत

Updated at : 09 Jan 2026 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Tax Refund Hold

जानिए Tax refund hold होने पर आगे क्या करना है.

Tax Refund Hold: टैक्स रिफंड होल्ड का नोटिस आया? घबराए नहीं. जानिए क्या करें, कौन से कदम उठाएं और कैसे अपना रिफंड जल्दी पाएं.

विज्ञापन

Tax Refund Hold: टैक्स रिफंड का इंतजार वैसे ही लंबे शो के आखिरी एपिसोड जैसा लगता है. और जब उस बीच में एक मैसेज आए कि “Refund on Hold”, तो दिमाग में तुरंत सवालों की लाइन लग जाती है कि क्या कोई पेनाल्टी लग गई है? या क्या रिटर्न में बड़ी गलती हो गई? लेकिन असलियत में अधिकतर बार मामला इतना भारी नहीं होता है, यह सिर्फ सिस्टम का एक चेकपॉइंट होता है.

रिफंड रुकता क्यों है?

रिफंड रुकने की सबसे आम वजह होती है जानकारी का सही तरीके से मैच न होना. सिस्टम यह देखने की कोशिश करता है कि आपने रिटर्न में जो इनकम, टीडीएस, इंटरेस्ट या ट्रांजैक्शन दिखाया है, वह Form 26AS और एआइएस में मौजूद डेटा से मेल खाता है या नहीं. कभी-कभी कोई पुराना डिमांड भी रिकॉर्ड में बैठा रहता है जो एडजस्ट किए बिना रिफंड पास नहीं होता. साथ ही बैंक जानकारी का वेरीफाई न होना भी सामान्य कारण है.

नोटिस आया तो पहले क्या करें?

हमारे यहां एक बड़ी गलती ये होती है कि लोग नोटिस का सिर्फ सब्जेक्ट देखते हैं और घबरा जाते हैं. जबकि उसी नोटिस में सबसे जरूरी चीज लिखी होती है कि रिफंड क्यों रोका गया है और आगे आपको क्या करना है. डिपार्टमेंट कभी अस्पष्ट निर्देश नहीं देता, वह साफ बताता है कि जवाब देना है, वेरिफिकेशन पूरा करना है या बैंक डिटेल्स सही करनी हैं.

मिसमैच मिले तो कैसे सुलझेगा मामला?

अगर रिटर्न और सिस्टम डेटा में फर्क निकल आए तो रिवाइज्ड रिटर्न या क्लेरिफिकेशन देना कई बार सबसे स्मूथ तरीका रहता है. छोटी गलती को अपफ्रंट ठीक करने से डिपार्टमेंट को दोबारा पीछे पड़ना नहीं करना पड़ता है और प्रक्रिया लंबी भी नहीं खिंचती है.

डेडलाइन मिस मत करें

सभी जवाबों के लिए पोर्टल एक समय-सीमा भी देता है. इसे मिस करने पर रिफंड और आगे खिसक सकता है. और अगर हर चीज के बावजूद रिफंड अटका रहे तो शिकायत उठाना वैध और प्रभावी विकल्प है.

ये भी पढ़ें: अब चुटकियों में निकलेगा PF का पैसा, EPFO ने बदले ट्रांजेक्शन के नियम, जानें नया तरीका

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola