ePaper

Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां देखें कीमत

Updated at : 16 Nov 2021 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां देखें कीमत

Petrol-Diesel Price Today: मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कई बदलाव नहीं करने से दिल्ली में दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 103.97 रुपये बिक रहा है. जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल का दाम 109.98 रुपये और डीजल का दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज जो हफ्तों से कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12 दिनों से कोई बदलाव नहीं होने से ग्राहकों को काफी राहत महसूस हो रही है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल की कीमत में दी गयी रियायत के बाद इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

आज यानी मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कई बदलाव नहीं करने से दिल्ली में दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 103.97 रुपये बिक रहा है. जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल का दाम 109.98 रुपये और डीजल का दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है. जबकि, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये वहीं, डीजल की कीमत 89.79 रुपये लीटर है. तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर बिक रहा है. और डीजल का दाम 91.43 रुपये प्रति लीटर है.

कई राज्यो में अब भी 100 के पार हैं पेट्रोल: चार महानगरों समेत कई जिलों में पेट्रोल की कीमत अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रही है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार है. इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए केन्द्र सरकार ने आम आमदी को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट की थी.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव: पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224 992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola