Vande Bharat: रांची-पटना समेत 5 वंदे भारत ट्रेनों को एकसाथ हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानिए रूट और टाइम टेबल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jun 2023 2:14 PM
Vande Bharat Express train: 27 जून यानी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांचा पटना समेत 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. मध्य प्रदेश दौरे में के दौरान पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांचों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
Vande Bharat Express train: कल यानी मंगलवार का दिन बेहद खास हैं. पीएम मोदी कल यानी मंगलवार (27 जून) को देश के लोगों को एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने वाले हैं. इस दिन पीएम मोदी 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसी कड़ी में पीएम मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश जा रहे हैं. अपने मध्यप्रदेश के दौरे में पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी यहां राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का भी शुभारंभ करेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले देश में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है. इन 5 ट्रेनों के बाद देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या 23 हो जाएगी.
Prime Minister Narendra Modi will visit Madhya Pradesh on 27th June
PM will flag off 5 Vande Bharat Express at Rani Kamalapati Railway Station. PM will also launch the National Sickle Cell Anaemia Elimination Mission. pic.twitter.com/GZPILyJ8LD
— ANI (@ANI) June 26, 2023
जानें किन-किन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और जबलपुर को जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करने वाले हैं. जबकि एक ट्रेन बिहार और झारखंड को जोड़ने के लिए चलाई जाएगी. बता दें, झारखंड और बिहार राज्यों के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी. वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के लिए चलाई जा रही है. बात करें जिन पांच मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है तो उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल है. बाकी जगहों पर पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.
भारत में फिलहाल दौड़ रही हैं 18 वंदे भारत ट्रेन
देश में इस समय विभिन्न राज्यों में कुल 18 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं. बता दें, रेलवे की ओर से सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी. वहीं, दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली.
1. नई दिल्ली से वाराणसी
2. नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा
3. तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई
4. चौथी नई दिल्ली से हिमाचल के बीच शुरू हुई
5. वंदे भारत चेन्नई से मैसूर
6. वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चलायी गयी.
7.वीं वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी
8. वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम
9. मुंबई से सोलापुर
10. मुंबई से शिरडी
11. भोपाल से निजामुद्दीन
12. सिकंदराबाद से तिरुपति
13. चेन्नई से कोयंबतूर
14. दिल्ली से अजमेर
15. तिरुवनंतपुरम से कासरगोड
16. भुवनेश्वर से हावड़ा
17. ट्रेन दिल्ली से देहरादून
18. न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










