UPI in Srilanka & Mauritius: इन दो देशों में चलेगा भारत का यूपीआई, नरेंद्र मोदी ने किया लॉच
Author Madhuresh narayan
Updated:
विज्ञापन

UPI in Srilanka & Mauritius: इस ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भी हिस्सा लिया.
विज्ञापन
UPI in Srilanka & Mauritius: भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सेवा आज से श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू की गईं. इस ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भी हिस्सा लिया. श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की पृष्ठभूमि में हुई है. इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों के लिए यूपीआई की सेवा उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










