ePaper

26 और 27 मई को दो IPO की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों के लिए शानदार मौका

Updated at : 21 May 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
Upcoming IPO

Upcoming IPO

Upcoming IPO: 26 और 27 मई को दो बड़े आईपीओ बाजार में Schloss Bangalore Ltd का 3,500 करोड़ रुपये का हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ और Prostorm Info Systems Ltd का 168 करोड़ रुपये का टेक्नोलॉजी आधारित आईपीओ दस्तक देने जा रहे हैं. निवेशकों के लिए यह बेहतरीन अवसर है. दोनों कंपनियां अपने आईपीओ के जरिए कर्ज चुकाने, पूंजी जुटाने और विस्तार योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर हैं.

विज्ञापन

Upcoming IPO: आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए एक जरूरी खबर है. वह यह है कि आगामी सप्ताह में निवेशकों के लिए शेयर बाजार में दो बड़े आईपीओ दस्तक देने जा रहे हैं. एक ओर जहां होटल और रिजॉर्ट कंपनी Schloss Bangalore Ltd करीब 3,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ बाजार में उतर रही है. वहीं, दूसरी ओर Prostorm Info Systems Ltd 168 करोड़ रुपये के आईपीओ की पेशकश लेकर आ रही है. आइए जानते हैं दोनों कंपनियों के आईपीओ की प्रमुख जानकारियां.

हॉस्पिटलिटी सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ

‘द लीला’ ब्रांड के तहत होटल और रिजॉर्ट का संचालन करने वाली Schloss Bangalore Ltd ने 26 मई से 28 मई 2025 तक खुलने वाले अपने आईपीओ के लिए 413-435 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

  • आईपीओ साइज: 3,500 करोड़ रुपये
  • नई इक्विटी: 2,500 करोड़ रुपये
  • ओएफएस (Offer for Sale): 1,000 करोड़ रुपये
  • प्रमोटर: प्रोजेक्ट बैलेट बैंगलोर होल्डिंग्स- DIFC
  • एंकर इनवेस्टर बोली: 23 मई
  • कंपनी का कुल मूल्यांकन: 14,500 करोड़ रुपये (प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर)
  • उद्देश्य: कर्ज चुकाना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य
  • उधारी: मार्च 2025 तक 3,900 करोड़ रुपये से अधिक

यह आईपीओ हॉस्पिटलिटी सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक ऑफर हो सकता है, जिसे लेकर निवेशकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

Prostorm Info Systems Ltd IPO: तकनीकी क्षेत्र में बड़ा निवेश मौका

Prostorm Info Systems Ltd ने 27 मई से 29 मई तक खुलने वाले अपने आईपीओ के लिए 95-105 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह कंपनी बिजली से संबंधित समाधान प्रदान करती है.

  • आईपीओ साइज: 168 करोड़ रुपये
  • नई इक्विटी: 1.6 करोड़ रुपये शेयर (10 रुपये अंकित मूल्य)
  • एंकर इनवेस्टर बोली: 26 मई
  • कार्यशील पूंजी: 72.50 करोड़ रुपये
  • कर्ज भुगतान: 17.95 करोड़ रुपये
  • शेष राशि का इस्तेमाल: अधिग्रहण और रणनीतिक योजनाएं

यह कंपनी भारत में बिजली प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तकनीकी सेवाएं प्रदान करती है, जिससे इसका मार्केट पोटेंशियल बेहतर माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 8th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी, सरकार जल्द उठाने जा रही ये कदम

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

इन दोनों आईपीओ में मजबूत निवेश भावना देखने को मिल सकती है. Schloss Bangalore जैसी प्रतिष्ठित ब्रांड वैल्यू और Prostorm Info Systems की तकनीकी उपयोगिता इसे आकर्षक बनाती है. निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे इन आईपीओ में निवेश करने से पहले डीआरएचपी (DRHP), वित्तीय स्थिति और लॉन्ग टर्म ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट का विश्लेषण जरूर करें.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता मुकेश अंबानी आम के हैं सबसे बड़े कारोबारी, जान जाएगा तो चूसने लगेगा आंठी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola