ePaper

Upcoming IPO: 7 कंपनियों के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी, 7 नवंबर को पाइन लैब्स का खुलेगा इश्यू

Updated at : 03 Nov 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Upcoming IPO

सात कंपनियों के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिली.

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की हलचल तेज हो गई है. सेबी ने मीशो, शिपरॉकेट, राजपुताना स्टेनलेस, स्काईवेज एयर सर्विसेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, अलाइड इंजीनियरिंग वर्क्स और मनिका प्लास्टेक सहित 7 कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दी है. वहीं, फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स का 3,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 7 नवंबर 2025 को खुलेगा और इसका प्राइस बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों में इन इश्यूज को लेकर उत्साह बढ़ गया है.

विज्ञापन

Upcoming IPO: आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. वह यह है कि भारत के शेयर बाजार में सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो और टेमासेक समर्थित ई-कॉमर्स मंच शिपरॉकेट सहित 7 कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जल्द ही पेश किए जाएंगे. इसके लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा, निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स का इश्यू 7 नवंबर 2025 को खुलेगा. कंपनी की ओर से इसका प्राइस बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

इन सात कंपनियों को सेबी से मिली मंजूरी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई है कि सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो और टेमासेक समर्थित ई-कॉमर्स मंच शिपरॉकेट सहित 7 कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी गई है. जिन अन्य कंपनियों को इश्यू लाने की मंजूरी मिली है, उनमें राजपुताना स्टेनलेस, स्काईवेज एयर सर्विसेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, अलाइड इंजीनियरिंग वर्क्स और मनिका प्लास्टेक शामिल हैं.

14 से 31 अक्टूबर के बीच मिली सेबी की टिप्पणी

सेबी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मई और जुलाई के बीच सेबी के पास अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल करने वाली सभी सात कंपनियों को 14 से 31 अक्टूबर के दौरान सेबी की टिप्पणी मिलीं. सेबी से टिप्पणी मिलने का अर्थ सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिलना है. यह मंजूरी ऐसे समय में मिली, जब भारत के प्राथमिक बाजार की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है.

नए इक्विटी शेयर जारी करेगी मीशो

मीशो के प्रस्तावित आईपीओ में 4,250 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाने हैं, जबकि कुछ मौजूदा शेयरधारक 17.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे. सूत्रों के अनुसार, शिपरॉकेट सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से लगभग 2,000-2,500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. मीशो और शिपरॉकेट ने गोपनीय रूप से अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए हैं.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धोबिया पछाड़, जीएसटी में कटौती कर बढ़ा दी 6 लाख करोड़ की खरीदारी

210-221 रुपये पाइन लैब्स का प्राइस बैंड

फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स ने अपने आईपीओ के लिए 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि उसका 3,900 करोड़ रुपये का आईपीओ सात नवंबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और 11 नवंबर को संपन्न होगा. बड़े (एंकर) निवेशक छह नवंबर को बोली लगा पाएंगे. आईपीओ 2,080 करोड़ रुपये के नए शेयर और 8.23 ​​करोड़ से अधिक शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है.

इसे भी पढ़ें: बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से निकाल सकते हैं पैसा, जानें असली टिप्स

भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: जीएसटी दरों में कटौती के दम पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बम-बम, अक्टूबर में एक्टिविटी मजबूत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola