किसानों के लिए खुशखबरी, यूपी बजट में गन्ना मूल्य और फसल खरीद पर जोर

Updated at : 11 Feb 2026 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
UP Budget 2026

UP Budget 2026

UP Budget 2026: यूपी बजट 2026 में किसानों के लिए बड़े ऐलान हुए हैं. गन्ने के दाम 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े हैं और धान-गेहूं की रिकॉर्ड खरीद हुई है.

विज्ञापन

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना साल 2026 का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए है. बजट का मुख्य फोकस गन्ना किसानों और रबी-खरीफ की फसलों पर रहा है. आइए जानते हैं कि इस बार यूपी बजट में क्या खास है.

गन्ना किसानों के लिए क्या है बड़ी खुशखबरी?

सरकार ने गन्ना किसानों की झोली खुशियों से भर दी है. पेराई सत्र 2025-2026 के लिए गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को करीब 3,000 करोड़ रुपये का सीधा फायदा होगा. वित्त मंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने अब तक 3,04,321 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया है, जो पिछली सरकारों के पिछले 22 सालों के कुल भुगतान से भी कहीं ज्यादा है.

फसलों की खरीद पर सरकार ने क्या कहा?

बजट में गेहूं, धान और बाजरा उगाने वाले किसानों के लिए भी अच्छे आंकड़े पेश किए गए हैं:

  • गेहूं की रिकॉर्ड खरीद: रबी सीजन 2025-26 में किसानों से 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया, जिसके बदले उन्हें 2,512 करोड़ रुपये दिए गए.
  • धान किसानों को क्या मिला? खरीफ सीजन में 42.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिससे किसानों के खातों में 9,710 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचे.
  • बाजरा पर भी ध्यान: सरकार ने 54 हजार से ज्यादा किसानों से बाजरा खरीदकर उन्हें 595 करोड़ रुपये का भुगतान किया.

पिछली सरकारों से कितना अलग है यह बजट?

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आंकड़ों के जरिए बताया कि मौजूदा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें समय पर पैसा दिलाने में पुरानी सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है. सरकार का दावा है कि गन्ना मूल्य भुगतान में पिछली सरकारों के मुकाबले 90,802 करोड़ रुपये की भारी बढ़त दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में स्थिरता, निफ्टी 26,000 के करीब, जानें आगे कैसी रहेगी चाल

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola