भारतीय शेयर बाजार में स्थिरता, निफ्टी 26,000 के करीब, जानें आगे कैसी रहेगी चाल

Updated at : 11 Feb 2026 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Stock Market 11 February 2026

Indian Stock Market 11 February 2026 (Credit: ANI)

Indian Stock Market 11 February 2026: शेयर बाजार में आज स्थिरता दिखी है. निफ्टी 25,997 और सेंसेक्स 84,339 पर खुले है. FII की वापसी और ऑटो सेक्टर में तेजी के बीच जानें सोने-चांदी के नए रेट और मार्केट अपडेट क्या है.

विज्ञापन

Indian Stock Market 11 February 2026: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों की तेज़ दौड़ के बाद अब ठहराव यानी कंसोलिडेशन का दौर दिख रहा है. बुधवार को बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है. निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 62 अंक ऊपर 25,997 पर खुला, वहीं सेंसेक्स में 65 अंकों की मामूली तेजी देखी गई और यह 84,339 के स्तर पर खुला है. बाजार के जानकारों का मानना है कि भारत-यूएस डील के बाद आई तेजी के बाद बाजार अब बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है.

विदेशी निवेश का क्या है असर?

बाजार के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि विदेशी निवेशकों (FIIs) ने फिर से भारतीय बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया है. मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 69 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1174 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी. जानकारों के मुताबिक, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड (ब्याज दर जैसा संकेत) कम होने से भारत जैसे उभरते बाजारों को फायदा मिल रहा है. इससे भारतीय रुपया भी स्थिर है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत है.

कौन से सेक्टर में रही चमक?

बाजार में भले ही बड़ी हलचल न हो, लेकिन छोटे और मंझोले शेयरों (Midcap & Smallcap) में रौनक बनी हुई है. सेक्टर की बात करें तो ऑटो सेक्टर 0.63% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा है. इसके अलावा FMCG, IT और मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है. हालांकि, बैंकिंग और IT शेयरों पर ग्लोबल मार्केट के AI खतरे वाली चर्चा का थोड़ा दबाव दिख सकता है, लेकिन फिलहाल स्थिति काबू में है.

सोना-चांदी में क्यों आई तेजी?

एक तरफ जहां शेयर बाजार सुस्त है, वहीं कीमती धातुओं की चमक बढ़ गई है. सोने की कीमत 0.83% बढ़कर 1,58,097 रुपये (24 कैरेट, 10 ग्राम) पर पहुंच गई है. चांदी में तो जबरदस्त उछाल आया है और यह 2.40% की तेजी के साथ 2,59,078 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी की तरफ मुड़ रहे हैं.

आगे क्या उम्मीद करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बाजार इसी तरह एक दायरे में घूम सकता है. जब तक कोई नई बड़ी खबर नहीं आती, तब तक बाजार में बहुत बड़ी गिरावट या उछाल की उम्मीद कम है. एशिया के अन्य बाजारों जैसे जापान के निक्केई में 2% से ज्यादा की तेजी रही, जो भारतीय बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है.

ये भी पढ़ें: क्या आज सोना हुआ सस्ता? जानिए अपने शहर के सोने और चांदी के दाम

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola