प्राइवेट जेट, बुर्ज खलीफा में दो मंजिलें, ₹18,000 करोड़ का बैंक बैलेंस, एक ट्वीट और कंपनी 74 रुपए में बिकी

Updated:
विज्ञापन
Unsuccess Story Of BR Shetty

बीआर शेट्टी

BR Shetty की कंपनी पर अत्यधिक कर्ज का बोझ आ गया और वित्तीय अस्थिरता के चलते उन्हें मजबूरन अपनी 12,478 करोड़ रुपये की कंपनी मात्र 74 रुपये में एक इजरायली-यूएई कंसोर्टियम को बेचनी पड़ी.

विज्ञापन

Unsuccess Story: बीआर शेट्टी जन्म भारत के कर्नाटक राज्य के उडुपी जिले में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती जिंदगी में कई संघर्षों का सामना किया. सिर्फ 665 रुपये लेकर वह बेहतर अवसरों की तलाश में गल्फ देश पहुंचे थे. शुरुआती दिनों में उन्होंने फार्मासिस्ट के रूप में काम किया और फिर अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने एक ऐसा साम्राज्य खड़ा किया, जिसकी मिसाल दी जाती थी.

बुर्ज खलीफा में रूम 

बीआर शेट्टी ने NMC Health की स्थापना की, जो UAE की सबसे बड़ी निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी बन गई. NMC Health ने स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊंचाइयां छुईं और कई देशों में अपनी सेवाएं शुरू कीं. शेट्टी के पास दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा की दो पूरी मंजिलें थीं, जिनकी कीमत करीब 207 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा, उनके पास दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पाम जुमेरा में भी संपत्तियां थीं. शेट्टी के कार कलेक्शन में Rolls Royce और Maybach जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं. इसके अलावा, उन्होंने एक निजी जेट का 50% हिस्सा भी खरीदा था, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये थी. उन्होंने UAE Exchange और Finablr जैसी वित्तीय सेवाओं की कंपनियों की भी स्थापना की, जो प्रेषण (remittance) सेवाओं में अग्रणी बन गईं.

बीआर शेट्टी

एक ट्वीट से सब कुछ बर्बाद

2019 में शेट्टी का साम्राज्य बिखरने लगा. यूके स्थित इन्वेस्टमेंट रिसर्च फर्म ‘Muddy Waters’, (जिसका नेतृत्व कार्सन ब्लॉक करते हैं), ने एक ट्वीट के जरिए शेट्टी पर अपने कैश फ्लो को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और कर्ज को कम आंकने का आरोप लगाया. जैसे हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी पर लगाया था. इस ट्वीट के बाद NMC Health के शेयरों में भारी गिरावट आई और देखते ही देखते कंपनी की बाजार में कीमत अरबों रुपये घट गई. इसके बाद कंपनी पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के आरोप भी लगे. जांच के दौरान पता चला कि कंपनी के ऊपर 4 बिलियन डॉलर (करीब 29,500 करोड़ रुपये) का कर्ज था, जिसे सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया था.

मात्र 74 में बेची कंपनी

शेट्टी की कंपनी पर अत्यधिक कर्ज का बोझ आ गया और वित्तीय अस्थिरता के चलते उन्हें मजबूरन अपनी 12,478 करोड़ रुपये की कंपनी मात्र 74 रुपये में एक इजरायली-यूएई कंसोर्टियम को बेचनी पड़ी. यह कॉर्पोरेट जगत के सबसे चौंकाने वाले पतनों में से एक था. बीआर शेट्टी ने धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की. उन्होंने दावा किया कि वह खुद एक बड़ी साजिश का शिकार हुए हैं.

Also Read: रोज के ₹300 और महीने के ₹9,000 के SIP से बन सकते हैं करोड़पति, बस अपनाना होगा यह फार्मूला

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola