ePaper

UIDAI Updates: आधार कार्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट, खत्म हो गयी बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत, चुटकियों में होगा काम

Updated at : 05 Aug 2021 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
UIDAI Updates: आधार कार्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट, खत्म हो गयी बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत, चुटकियों में होगा काम

Aadhaar Card UIDAI Latest Updates: आधार कार्ड बहुत जरूरी दस्तावेज है. बच्चों के लिए भी आधार अहम दस्तावेज है. इसी कड़ी में यूआईडीएआई ने एक सहुलियत देते हुए कहा है कि अब बच्चों को आधार कार्ड बनाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन
  • बच्चों के आधार कार्ड बनाने में नहीं देना होगा बर्थ सर्टिफिकेट

  • बच्चों का फिंगरप्रिंट और आई स्कैन भी नहीं किया जाएगा

  • 5 साल उम्र होने पर बच्चों का होगा बायोमेट्रिक डाटा अपलोड

Aadhaar Card UIDAI Latest Updates: UIDAI की ओर से बच्चों के आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट हुआ है. अब बच्चों के आधार कार्ड बनाने में बर्थ सर्टिफिकेट की बाध्यता खतम कर दी गई है. इसके साथ ही अब 5 साल के कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में फिंगरप्रिंट और आई स्कैन भी नहीं किया जाएगा. उनके आधार कार्ड का रंग भी नीला होगा. हालांकि जब बच्चों की उम्र 5 साल के पार हो जाएगी तब पहली बार उनका बायोमेट्रिक डाटा अपलोड किया जाएगा. सबसे खास बात की यह काम Online और Offline दोनों तरीके से हो सकता है.

गौरतलब है कि आधार कार्ड देश के नागरिकों के लिए एक जरूरी दस्तावेज है. इसके बिना कई काम अटके रह सकते हैं. बच्चों के लिए भी यह जरूरी होता है. स्कूल में एडमिशन कराना हो या कोई अन्य काम इसके लिए आधार की जरूरत होती ही है. इतने जरूर दस्तावेज को आप घर बैठे मजज कुछ ही समय में बना सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसा घर बैठे आधार कार्ड बना सकते हैं.

  • आधार कार्ड ऑनलाइन बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI.gov.in पर लॉग इन करें.

  • इसके बाद आधार कार्ड रजिस्टर्ड लिंक पर जाएं.

  • लिंक करने के बाद आपको कुछ जानकारी फीड करनी होगी. जैसे नाम, पता, इत्यादी.

  • पूरी जानकारी भरने के बाद फिक्स अपॉइंटमेंट विकल्प पर क्लिक कर दें.

  • आप जिस दिन अपने नजदीकी आधार सेंटर जाना चाहें वो तारीख पर क्लिक कर दें.

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे दें.

Also Read: पंजाब चुनाव से पहले सीएम अमरिंदर को झटका, प्रधान सलाहकार के पद से प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

ऑफलाइन आधार कार्ड ऐसे बनाएं: ऑनलाइन के अलावा बच्चों का ऑफलाइन आधार कार्ड भी आसानी से बन जाता है. इसके लिए नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा. इसके लिए आप ऑनलाइन फिक्स अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

Also Read: हर महीने 10 लाख रुपये कमाने के लिए करें यह आसान काम, पलभर में आप बन जाएंगे करोड़पति

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola