Twitter ने किया Elon Musk पर मुकदमा

Published by : Agency Updated At : 13 Jul 2022 11:40 AM

विज्ञापन

ट्विटर के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि एलन मस्क को उनके अनुबंध दायित्वों के लिए जवाबदेह बनाने के लिए डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में मुकदमा दायर किया गया है.

विज्ञापन

Twitter Sues Elon Musk: सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने कहा कि उसने अरबपति उद्योगपति एलन मस्क पर 44 अरब डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने का दबाव बनाने की खातिर मुकदमा किया है.

मस्क ने फर्जी खातों की सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को रद्द करने की घोषणा की थी. वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने कहा था कि वह इस सौदे को बरकरार रखने के लिए टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मस्क पर मुकदमा करेगी.

Also Read: Elon Musk और Twitter में कानूनी लड़ाई की आशंका के बीच सोशल मीडिया कंपनी के शेयर टूटे

ट्विटर के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि एलन मस्क को उनके अनुबंध दायित्वों के लिए जवाबदेह बनाने के लिए डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में मुकदमा दायर किया गया है.

इसमें आरोप लगाया गया है कि मस्क ने ट्विटर और उसके शेयरधारकों के प्रति दायित्वों का सम्मान नहीं किया क्योंकि जिस अनुबंध पर उन्होंने हस्ताक्षर किये थे उससे उनके निजी हित अब सध नहीं रहे थे.

मस्क ने बीते शुक्रवार को कहा था कि कंपनी ट्विटर के फर्जी खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे सकी, जिसके चलते उन्होंने यह सौदा रद्द किया है.

Also Read: Facebook, Twitter सहित पूरे सोशल मीडिया पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार; अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola