बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्थान समय बदला, नये साल में रांची से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

Indian railways News|दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) के बेंगलुरु-जोलारपेट्टै रेलखंड के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए इस ट्रेन के खुलने में आज विलंब होगी. दूसरी तरफ, झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के बिरराजपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है.
Indian railways News|झारखंड से दक्षिण भारत के बेंगलुरु शहर तक जाने वाली बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. यह ट्रेन शनिवार (31 दिसंबर 2022) को अपने तय समय से दो घंटे की देरी खुलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल (South Eastern Railway Ranchi Division) की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गयी है. नये साल (Happy New Year 2023) में कम से कम 4 ट्रेनें कई दिनों तक रद्द रहेंगी.
हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के समय में भी बदलाव कर दिया गया है. 31 दिसंबर को यह ट्रेन 4 घंटे 20 मिनट विलंब से हटिया स्टेशन से रवाना होगी. बताया गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर पैसेंजर (08196 Hatia-Tatanagar Passenger) ट्रेन 31 दिसंबर 2022 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 5 बजकर 10 मिनट का जगह रात 10 बजकर 30 मिनट पर हटिया से टाटा के लिए रवाना होगी.
आज दो घंटे विलंब से रवाना होगी बेंगलुरु एक्सप्रेस
दक्षिण-पूर्व रेलवे रांची मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि झारखंड की राजधानी रांची स्थित हटिया स्टेशन से खुलने वाली 18637 हटिया – सर एम विश्वेसरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस (Bengaluru Express) ट्रेन आज अपने तय समय से दो घंटे विलंब से रवाना होगी. आमतौर पर यह ट्रेन शाम 6 बजकर 25 मिनट पर हटिया से खुलती है, लेकिन आज यह ट्रेन 120 मिनट (दो घंटे) विलंब से अर्थात् रात 8 बजकर 25 मिनट पर हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी.
इस वजह से देर से रवाना होगी बेंगलुुरु एक्सप्रेस ट्रेन
बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) के बेंगलुरु-जोलारपेट्टै रेलखंड के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए इस ट्रेन के खुलने में आज विलंब होगी. दूसरी तरफ, झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के बिरराजपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है. इसलिए नये साल में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. रद्द ट्रेनों में टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है.
Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
हटिया से चलने वाली ये ट्रेनें कई दिनों के लिए रद्द
जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि 4 जनवरी 2013 से 9 जनवरी 2023 के बीच हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी 4 से 9 जनवरी 2023 तक रद्दे रहेगी. हटिया-टाटानगर मेमू स्पेशल ट्रेन 3 से 8 जनवरी 2023 के बीच रद्द रहेगी, जबकि टाटानगर-हटिया मेमू स्पेशल ट्रेन चार जनवरी 2023 से 9 जनवरी 2023 तक रद्द रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




