Toll News: 12 घंटे में रिटर्न जर्नी पर नहीं देना होगा Toll Tax ? जानें वायरल मैसेज का सच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2022 5:02 PM

विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फेक है. मैसेज में जो भी तथ्य लिखे गये हैं, सभी भ्रामक और झूठे हैं. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायरल मैसेज को शेयर किया और लिखा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने इसतरह का कोई भी आदेश नहीं दिया है.

विज्ञापन

टोल प्लाजा (toll plaza) को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर यात्रा के दौरान यात्री अपने वाहन से 12 घंटे में वापस आ जाते हैं, तो रिटर्न जर्नी को कोई टोल टैक्स (Toll Tax ) नहीं देना होगा. आइये इस वायरल मैसेज में जो दावा किया जा रहा है, उसकी पड़ताल करें.

टोल टैक्स को लेकर क्या है वायरल मैसेज में

टोल टेक्स को लेकर जो मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया गया है कि अगर आप अपनी यात्रा के दौरान 12 घंटे में वापस आ सकते हैं तो आपको रिटर्न जर्नी का कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा. वायरल मैसेज में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी दिया गया है और लिखा गया है कि यह आदेश केंद्रीय मंत्री ने दिया है.

क्या है वायरल मैसेज का सच

टोल टैक्स को लेकर सोशल मीडिया में मैसेज वारयल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी सच्चाई का पता लगाया. जिसमें पाया कि सोशल मीडिया पोस्ट में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फेक है. मैसेज में जो भी तथ्य लिखे गये हैं, सभी भ्रामक और झूठे हैं. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायरल मैसेज को शेयर किया और लिखा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने इसतरह का कोई भी आदेश नहीं दिया है.

वायरल मैसेज को शेयर करने बचें

सोशल मीडिया के दौर में आये दिन कई खबरें आपने सामने आती हैं. जिसमें कई तरह के सही और गलत जानकारी रहती है. मैसेज को किसी अन्य के पास भेजने से पहले उस मैसेज की पड़ताल अपने स्तर से कर लेना चाहिए. या फिर संबंधित विभाग से इस बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए. गलत मैसेज को हमेशा वायरल होने से इसी तरह रोका जा सकता है. सभी को जागरुक रहने की हमेशा सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola