टाटा ट्रस्ट बांटेगी 150 करोड़ रुपये के पीपीई, मास्क, दस्ताने

Updated:
विज्ञापन
टाटा ट्रस्ट बांटेगी 150 करोड़ रुपये के पीपीई, मास्क, दस्ताने

नयी दिल्ली :टाटा ट्रस्ट ने गुरुवार को कहा कि वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से 150 करोड़ रुपये के पीपीई, सर्जिकल/ एन95/केएन95 मास्क, और दस्ताने जैसे बहुत जरूरी समान विभिन्न जगहों से विमानों से मंगा रहा है. इन्हें देश भर में जगह-जगह वितरित किया जायेगा. ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि इस खेप […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :टाटा ट्रस्ट ने गुरुवार को कहा कि वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से 150 करोड़ रुपये के पीपीई, सर्जिकल/ एन95/केएन95 मास्क, और दस्ताने जैसे बहुत जरूरी समान विभिन्न जगहों से विमानों से मंगा रहा है. इन्हें देश भर में जगह-जगह वितरित किया जायेगा. ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि इस खेप में पीपीई, तरह तरह के मास्क तथा दस्ताने की करीब एक करोड़ इकाइयां हैं. इन्हें देश के उन हिस्सों में बांटा जायेगा, जहां इनकी सर्वाधिक जरूरत है. ट्रस्ट ने कहा कि इनका कुल मूल्य 150 करोड़ रुपये के करीब है. टाटा ट्रस्ट और टाटा समूह ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में 1,500 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola