बिना काम किए भी हर महीने लाखों कमाते हैं थलापति विजय, ‘सेफ फॉर्मूला’ बना चर्चा का विषय

Updated:
विज्ञापन

नेता और अभिनेता थलापती विजय (फोटो : सोशल मीडिया )

Thalapathy Vijay Investment : थलापति विजय ने 100 करोड़ रुपये की एफडी (FD) कराई है, जिससे उन्हें हर महीने करीब 54 लाख रुपये का ब्याज मिल रहा है. सुरक्षित निवेश का उनका यह फॉर्मूला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Investment : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति के मैदान में अपनी चमक बिखेरने वाले थलापति विजय इन दिनों अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं. तमिलनाडु चुनाव के हलफनामे से पता चला है कि विजय सिर्फ फिल्में साइन करने में ही नहीं, बल्कि अपने पैसे को सही जगह निवेश करने में भी उस्ताद हैं. उनकी कमाई का एक ऐसा जरिया सामने आया है, जिससे उन्हें बिना कुछ किए ही हर महीने लाखों रुपये का ब्याज मिलता है.

100 करोड़ की छप्परफाड़ ब्याज

विजय ने अपनी कुल 624 करोड़ रुपये की संपत्ति में से 100 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा कर रखे हैं. बाजार के जानकारों के अनुसार, बैंक उन्हें इस रकम पर सालाना 6.25 से 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं.

अगर हम औसतन 6.5 प्रतिशत का रिटर्न भी मानें, तो विजय को साल भर में केवल ब्याज से ही 6.5 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. इसका मतलब यह हुआ कि हर महीने उनके खाते में बिना किसी मेहनत के लगभग 54 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर आ रहे हैं.

FD से होती है उनकी सबसे ज्यादा कमाई

विजय की निवेश रणनीति की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव वाले जोखिम से दूरी बना रखी है. जहां कई बड़े सितारे म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाते हैं, वहीं विजय ने सुरक्षित निवेश यानी एफडी को चुना है.

जानकारों का कहना है कि एफडी में पैसा डूबने का खतरा न के बराबर होता है और एक तय समय पर निश्चित रिटर्न मिलता है. यही वजह है कि विजय की कुल चल संपत्ति (Moveable Property) 404 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

आम लोगों के लिए बना मिसाल

सोशल मीडिया पर विजय के इस ‘सेफ इन्वेस्टमेंट’ प्लान की काफी चर्चा हो रही है. लोग इस बात से प्रभावित हैं कि उन्होंने अपनी कमाई को फालतू खर्च करने के बजाय ऐसी जगह पार्क किया है, जहां से उनकी आय का जरिया हमेशा बना रहे. विजय ने अपनी आय के मुख्य स्रोत के रूप में रेंट, ब्याज और स्व-रोजगार को बताया है. 220 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के साथ विजय ने यह साबित कर दिया है कि वह भविष्य के लिए एक ठोस आर्थिक आधार तैयार कर चुके हैं.

Also Read : ट्रंप के 10% ग्लोबल टैरिफ पर कोर्ट की ‘ब्रेक’: व्यापार जगत के लिए क्यों है यह बड़ी जीत ?

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola