CJI Salary: नए सीजेआई सूर्यकांत को कितनी मिलेगी सैलरी, सोमवार को लेंगे शपथ
Published by : Abhishek Pandey Updated At : 23 Nov 2025 3:51 PM
न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेंगे
CJI Salary: न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट CJI को 2,80,000 रुपये मासिक वेतन, 16.8 लाख रुपये वार्षिक पेंशन और 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी मिलती है. फर्निशिंग, HRA और सम्पचुरी भत्ते सहित कई अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान होती हैं.
CJI Salary: न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेंगे. वे कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं. चाहे जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का निर्णय हो, बिहार मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण या फिर पेगासस स्पाइवेयर से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला. अब आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि सुप्रीम कोर्ट के जज, विशेषकर मुख्य न्यायाधीश को कितनी सैलरी और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
भारत में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य सुविधाएं दो प्रमुख कानूनों के तहत निर्धारित होती हैं. सुप्रीम कोर्ट जजेज (वेतन व सेवा शर्त) अधिनियम, 1958 और हाई कोर्ट जजेज (वेतन व सेवा शर्त) अधिनियम, 1954. इन प्रावधानों में किसी भी संशोधन के लिए कानून में बदलाव आवश्यक होता है.
सुप्रीम कोर्ट CJI का वेतन

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश का मासिक वेतन 2,80,000 रुपये है.
पेंशन और ग्रेच्युटी
| पद | वेतन | पेंशन | उपदान (ग्रेच्युटी) |
|---|---|---|---|
| भारत के मुख्य न्यायाधीश | ₹2,80,000 प्रति माह | ₹16,80,000 प्रति वर्ष + डीआर | ₹20,00,000 |
भत्ते और अतिरिक्त सुविधाएं
| पद | साज-सज्जा (फर्निशिंग) भत्ता | मकान किराया भत्ता (HRA) | सत्कार (सम्पचुरी) भत्ता |
|---|---|---|---|
| मुख्य न्यायाधीश | ₹10,00,000 | मूल वेतन का 24% | ₹45,000 प्रति माह |
महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि के अनुसार HRA भी बढ़ सकता है. DA 25% पार करने पर HRA 27% और 50% पार करने पर 30% तक किया जा सकता है.
Also Read: High Court Judge Salary: आधा भारत नहीं जानता कि हाई कोर्ट के जज की सैलरी कितनी होती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










