Summer Special Train: रेलवे चला रहा है समर स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

special summer train : रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन से बिहार और यूपी के लोगों को भी फायदा होगा. यहां देखें ट्रेनों के टाइम-टेबल और रूट
special summer train : यदि आप ट्रेन से यात्रा करने का मन बना रहे हैं और भीड़ की वजह से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां..यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सूबेदारगंज–ऊधमपुर, कटिहार-अमृतसर, पटना-आनंद विहार टर्मिनल और गया-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04137 सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन 28 मई से 26 जून तक हर रविवार को चलाने का निर्णय रेलवे की ओर से किया गया है. स्पेशल समर ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.
शाम 4.05 बजे सूबेदारगंज से खुलकर फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4.05 बजे अंबाला कैंट स्टेशन ये समर स्पेशल ट्रेन पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी होते हुए दोपहर 12.40 बजे उधमपुर ये ट्रेन पहुंच जाएगी.
ट्रेन संख्या 04138 ऊधमपुर- सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 29 मई से 26 जून तक हर सोमवार को पटरी पर दौड़ती नजर आने वाली है. इस ट्रेन की बात करें तो ये ट्रेन दोपहर 3.40 बजे उधमपुर से चलकर जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना होते हुए रात 11.12 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी. यहां 8 मिनट यह ट्रेन रुकेगी. इसके बाद ये सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12.55 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी.
ट्रेन संख्या 05434 कटिहार-अमृतसर समर स्पेशल की बात करें तो ये ट्रेन 27 मई ये 1 जुलाई तक हर शनिवार को चलेगी. ये ट्रेन सुबह 7.50 बजे कटिहार से खुलेगी और नौगछिया, खागड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतीहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गौरखपुर, सिद्दार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, दिल्ली होते हुए अगले दिन दोपहर 2.35 बजे अंबाला पहुंच जाएगी. यहां इस ट्रेन का 5 मिनट ठहराव होगा. इसके बाद ये ट्रेन अंबाला से चलकर 4.08 बजे लुधियाना, जालंधर होते हुए शाम 7.30 बजे अमृतसर पहुंच जाएगी.
Also Read: Vande Bharat Train: बिहार-झारखंड में ‘वंदे भारत’ ट्रेन जून से दौड़ेगी पटरी पर, जानें लेटेस्ट अपडेट
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05433 अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन चलने से भी यात्रियों को लाभ होगा. ये ट्रेन अमृतसर से सुबह 8.45 बजे चलकर जालंधर, लुधियाना होते हुए 12.45 बजे अंबाला पहुंच जाएगी. यहां 5 मिनट का ठहराव इस ट्रेन का है. इसके बाद यह 12.50 बजे अंबाला से चलकर दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, सिद्दार्थनगर, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतीहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खागड़िया, नौगछिया होते हुए अगली शाम 6.20 बजे कटिहार पहुंच जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










