Success Story: ‘एक बिहारी सब पर भारी’ 12 महीने में खड़ा किया 2463 करोड़ की कंपनी, काम सुन के चौक जाएंगे

Success Story
Success Story: बिहार के नालंदा जिले से आए मिसबह अशरफ ने केवल 12 महीनों में ‘Jar’ नामक फिनटेक स्टार्टअप के ज़रिए ₹2463 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी. ये कहानी है साहस, असफलता से सीखने और मध्यमवर्गीय भारत की बचत सोच को बदलने की.
Success Story: भारत में निवेश और बचत को लेकर लोगों की सोच लंबे समय से पारंपरिक रही है. खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों में, सोना एक ऐसा माध्यम रहा है जिसे सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. इसी सोच को एक नए रूप में ढालने का काम किया है बिहार के नालंदा जिले से आने वाले मिसबह अशरफ ने. उन्होंने ‘Jar’ नाम की एक ऐसी अभिनव फिनटेक कंपनी की शुरुआत की, जिसने 11 मिलियन से अधिक भारतीयों को रोज़ाना बचत और निवेश के आधुनिक तरीकों से जोड़ दिया.
कठिनाइयों से शुरू हुआ सफर
मिसबह अशरफ का बचपन आर्थिक चुनौतियों से भरा था. उनके पिता शिक्षक थे और मां गृहिणी. सीमित संसाधनों में पले-बढ़े मिसबह ने हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखा. पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में उद्यमिता का जुनून पैदा हुआ और उन्होंने दूसरे वर्ष में कॉलेज छोड़ने का कठिन लेकिन साहसी फैसला किया. कॉलेज छोड़ने के बाद मिसबह ने पहला स्टार्टअप Cibola शुरू किया, लेकिन यह कंपनी महज़ चार महीनों में बंद हो गई.
यह उनके जीवन की पहली बड़ी विफलता थी, लेकिन उन्होंने इससे हार नहीं मानी. वे मानते हैं कि असफलता ही असली सीख देती है. Cibola के बाद उन्होंने फैशन और कंटेंट आधारित प्लेटफॉर्म Marsplay की शुरुआत की, जिसने काफी लोकप्रियता हासिल की और एक बड़ी कंपनी द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया. इसी सफलता से प्रेरित होकर उन्होंने 2020 में, महामारी के कठिन समय में, Jar की नींव रखी.
Jar की कामयाबी (Success Story)
Jar एक ऐसा ऐप है जो लोगों को छोटी-छोटी रकम को रोज़ाना बचत के रूप में सोने में निवेश करने का विकल्प देता है. इसकी पहुंच विशेष रूप से उन लोगों तक है जो पहले निवेश के नाम से घबराते थे. महज डेढ़ साल में Jar के 1.1 करोड़ से अधिक यूज़र्स बन गए, और कंपनी ने अब तक 58 मिलियन डॉलर (लगभग ₹476 करोड़) का निवेश जुटाया है.
300 मिलियन डॉलर का मूल्यांकन
कंपनी को हाल ही में 300 मिलियन डॉलर (₹2463 करोड़) का मूल्यांकन प्राप्त हुआ है. साथ ही, रिपोर्ट्स के अनुसार मिसबह अशरफ की व्यक्तिगत संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर (₹164 करोड़) आंकी गई है. यह आंकड़े उनकी मेहनत, दूरदृष्टि और साहसिक फैसलों के प्रमाण हैं.
Also Read :भारत की वह कंपनी जो आजादी के क्रांति से जन्मी, आज बन ��ई है देश का सबसे बड़ा ब्रांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










