ePaper

Stock Market: हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

Updated at : 03 May 2024 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market: हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

केंद्र में एनडीए की सरकार बनते देख बाजार में बूम. फाइल फोटो

Stock Market: गुरुवार 2 मई 2024 को भी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से बाजार में तेजी लौटी थी. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था.

विज्ञापन

Stock Market: सप्ताह के अंत में 3 मई 2024 को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला है. कारोबार की शुरुआत में प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई. शुक्रवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में बढ़ोतरी के संकेत आने के बाद वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़ गए. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 427.44 अंक बढ़कर 75,038.55 और निफ्टी 125.45 अंक चढ़कर 22,774.65 पर पहुंच गया. इन दोनों सूचकांकों में सप्ताह के दौरान 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दो मई को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इसके साथ ही, गुरुवार 2 मई 2024 को भी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से बाजार में तेजी लौटी थी. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था. अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड स्तर, विनिर्माण के आंकड़े सकारात्मक रहने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 128.33 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 74,611.11 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 329.65 अंक तक चढ़ गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43.35 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,648.20 अंक पर बंद हुआ.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का प्राइस

6.49 फीसदी तक उछले बजाज फाइनेंस के शेयर

खबर यह है कि मजबूत जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि और कॉरपोरेट आय में तेजी जारी है. आरबीआई की ओर से अपने लोन प्रोडक्ट पर प्रतिबंध हटाने के बाद बजाज फाइनेंस के शेयर 6.49 फीसदी बढ़कर 7,329.65 रुपये हो गए. विश्लेषकों ने निरंतर अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण संभावित विदेशी निवेशकों की निकासी की चेतावनी दी है, क्योंकि निवेशक फेड की भविष्य की कार्रवाइयों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.

Gold Price Today: अक्षय तृतीया पर खरीदना है सोना तो जल्दी करें, भागने लगा है दाम

एशियाई बाजार में भी बढ़त का रुख

इसके अलावा, शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों से पहले एशियाई शेयर बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है. एशियाई बाजारों में इक्विटी चढ़ गए और येन में तेजी आई है. हांगकांग के वायदा बाजार के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के शेयरों में तेजी आई, जबकि जापान और चीन के बाजार छुट्टियों के कारण बंद हैं. शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में येन ग्रीनबैक के मुकाबले तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola