ePaper

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेज बढ़त, 340 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

Updated at : 26 Jul 2024 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेज बढ़त, 340 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

शेयर बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 340 अंक उछला

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में सकारात्मक रुख बना हुआ है. चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका का डाऊ जोंस गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) ने बढ़त के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 339.83 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 80,379.63 अंकों पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) ने भी करीब 17.25 अंक की बढ़त के साथ 24,423.35 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. गुरुवार को सेंसेक्स 109.08 अंक टूटकर 80,039.80 पर बंद हुआ था. निफ्टी 7.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,406.10 अंक पर पहुंच गया था.

लाभ में रहे इन कंपनियों के शेयर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के शेयर लाभ में रहे. वहीं, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में नुकसान रहा.

ये भी पढ़ें: Ball Pen: 5 रुपये वाली बॉल पेन की कितनी होती है असली कीमत, कहां जाता है छात्रों का पैसा?

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में सकारात्मक रुख बना हुआ है. चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका का डाऊ जोंस गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 2,371.30 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.16 फीसदी बढ़कर 82.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Gold Price: तीन दिन में 5000 सस्ता हो गया सोना, चांदी 3500 रुपये टूटी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola