उलट-फेर का शिकार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 329.92 अंकों की बड़ी गिरावट
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 24 Jan 2025 5:00 PM
Stock Market Close
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में 24 जनवरी, 2025 को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसमें सेंसेक्स 329.92 अंक गिरकर 76,190.46 पर और निफ्टी 113.15 अंक गिरकर 23,092.20 पर बंद हुआ. प्रमुख नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज शामिल थे, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर ने बढ़त दिखाई. वैश्विक और एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान देखने को मिले.
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को उलट-फेर का शिकार हो गया. सुबह के कारोबार में मजबूती के साथ खुलने वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 329.92 अंक या 0.43% की बड़ी गिरावट के साथ 76,190.46 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 113.15 अंक 0.49% फिसलकर 23,092.20 अंक पर पहुंच गया.
महिंद्रा एंड महिंद्रा और डॉ रेड्डी को सबसे अधिक नुकसान
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 20 शेयर गिरावट और 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 2.92% नुकसान के साथ 2801.00 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1.98% मजबूत हो गया. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 31 शेयर लाल निशान और 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. इनमें डॉ रेड्डीज का शेयर 4.90% टूटकर 1226.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. इस सूचकांक में भी हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.52% बढ़कर 2380.10 रुपये पर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें: SIP का पैसा जमा करने में हो गई चूक तो नाच नचा देंगे बैंक! जानें आसान उपाय
एशिया के दूसरे बाजारों का हाल
एशिया के दूसरे बाजारों में जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुआ. हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में सकारात्मक रुख देखा गया. यूरोपीय बाजार और अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.63% मजबूत होकर 78.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: घट गया अमूल दूध का दाम, बजट से पहले आम आदमी को बड़ी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










