ePaper

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार बढ़त, 545 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स

Updated at : 21 Oct 2024 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार बढ़त, 545 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स

Stock Market

Stock Market: एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट देखी जा रही है. शुक्रवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला. बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 545.27 अंक की बढ़त के साथ 81,770.02 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 124.25 अंक चढ़कर 24,978.30 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 218.14 अंक उछलकर 81,224.75 अंक और निफ्टी 104.20 अंक की बढ़त के साथ 24,854.05 अंक पर बंद हुए थे.

बीएसई सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को मुनाफा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों के शेयर में टेक महिंद्रा को सबसे अधिक मुनाफा हुआ. इसके शेयर की कीमत 3.15% की बढ़त के साथ 1741.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, लाभ में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, लार्सन एंड ट्रुबो और सनफार्मा शामिल हैं. इसके अलावा, शुरुआती कारोबार में जिन कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ खुले, उनमें पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टाटा कंन्सल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: दिवाली से पहले सोने का नया रिकॉर्ड, धनतेरस पर 80,000 के पार, जानें ताजा रेट

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट देखी जा रही है. शुक्रवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.11% की बढ़त के साथ 2,724.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 0.51% की तेजी के साथ 73.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त पर खरीदें सोना, लक्ष्मी माता का होगा तिजोरी में वास, जानें क्या कहते हैं पंडित जी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola