शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 305 अंक उछला सेंसेक्स

Updated:
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 305 अंक उछला सेंसेक्स

Stock market

Stock Market: बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 24 शेयर नुकसान और 6 शेयर बढ़त में दिखाई दे रहे हैं. एनएसई की 2,489 कंपनियों में से 1,816 शेयर लाल निशान और 615 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. 58 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Stock Market: एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच सोमवार 18 नवंबर 2024 के शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 305.83 अंक या 0.39% उछलकर 77,886.14 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 72.60 या 0.31% बढ़कर 23,605.30 अंक पर पहुंच गया. हालांकि, बाजार में कामकाज शुरू होने के कुछ समय बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार गिरावट आई और सुबह के 9:30 बजे के बाद सेंसेक्स 363.89 गिरकर 77,221.38 अंक और निफ्टी 106.55 टूटकर 23,411.30 अंक पर कारोबार कर रहे हैं.

घाटे में ट्रेड कर रहा इन्फोसिस का शेयर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 24 शेयर नुकसान और 6 शेयर बढ़त में दिखाई दे रहे हैं. एन��सई की 2,489 कंपनियों में से 1,816 शेयर लाल निशान और 615 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. 58 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. बीएसई में इन्फोसिस को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. बीएसई में इसका शेयर 2.97% गिरकर 1808.55 रुपये और एनएसई में 2.85% टूटकर 1811.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Patna Airport: यूनिटी मॉल के निर्माण पर लगी रोक, जगह को लेकर पटना एयरपोर्ट ने जतायी थी आपत्ति

जापान के निक्केई में तेज गिरावट

एशिया के दूसरे प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई 225 तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. शुरुआती कामकाज में यह 395.44 अंक गिरकर 38,247.47 अंक पर पहुंच गया है. हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त बनी हुई है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 7.38% फिसलकर 71.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: सोना की कीमत 75,500 के पार, शादी के सीजन में जारी रह सकती है गिरावट, जानें ताजा भाव

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola