ePaper

शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में जोरदार 302 अंकों की उछाल

Updated at : 20 Aug 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में जोरदार 302 अंकों की उछाल

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजार जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में जोरदार बढ़त देखी जा रही है. हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार में सकारात्मक रुख है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से मंगलवार 20 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की है. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 302.72 अंक या 0.38% की जबरदस्त बढ़त के साथ 80,727.40 अंकों के स्तर पर खुला. इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 68.95 अंक या 0.28% की मजबूती के साथ 24,641.60 अंकों के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. हालांकि, प्री-ओपनिंग में बीएसई सेंसेक्स ने 298.05अंक या 0.37% की बढ़त बना ली थी. निफ्टी भी प्री-ओपनिंग में 76.25 अंक के 0.31% की मजबूती के साथ 24,648.90 अंक के स्तर पर पहुंचकर आगाज किया था. सोमवार 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02% गिरकर 80,424.68 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 38.80 अंक या 0.16% चढ़कर 24,579.95 अंक पर पहुंच गया था.

टीसीएस समेत सेंसेक्स के 20 शेयरों में मुनाफा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों के शेयरों में टीसीएस समेत 20 शेयर जोरदार बढ़त देखी जा रही है. इनमें टीसीएस, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं. वहीं, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड ट्रुबो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में हैं.

महंगाई की रिपोर्ट से बाजार में राहत

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से सोमवार को जारी किए गए लेख में अगस्त में अनाज, दाल और खाद्य तेलों में नरमी की रिपोर्ट दी गई है. इसके अलावा, आरबीआई के लेख में यह भी कहा गया है कि डिपॉजिट को बढ़ाने के लिए देश के बैंक अल्टरनेटिव सोर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा, आरबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि बजट में राजकोषीय विवेक और स्थिरता के बीच सही संतुलन है. बाजार पर इसका प्रभाव भी दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से भी विदेशी निवेशकों की अवधारणा सकात्मक हुई है.

इसे भी पढ़ें: बर्गर किंग कौन, पुणे का छोटा दुकानदार या अमेरिकी कंपनी?

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख बाजार जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में जोरदार बढ़त देखी जा रही है. हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार में सकारात्मक रुख है. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 2,501.64 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड कमजोर होकर 77.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: PPS: चेक से पेमेंट करने पर धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे फ्रॉड, जानें कैसे?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola