ePaper

धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर बरसा धन, सेंसेक्स ने मारी 602.75 अंकों की ऊंची छलांग

Updated at : 28 Oct 2024 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर बरसा धन, सेंसेक्स ने मारी 602.75 अंकों की ऊंची छलांग

Stock Market Sensex

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 24 और एनएसई के 1,495 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, बीएसई के 6 और एनएसई के 811 शेयरों में गिरावट आई.

विज्ञापन

Stock Market: धनतेरस की पूर्व संध्या पर सोमवार 28 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में जमकर पैसों की बारिश हुई. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 602.75 अंक की ऊंची छलांग लगाते हुए 80,005.04 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 158.35 अंक के लाभ से 24,339.15 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 662.87 अंक का गोता लगाकर अपने रिकॉर्ड 80,000 के स्तर से फिसलकर 79,402.29 अंक और निफ्टी भी 218.60 अंक भारी गिरावट के साथ 24,180.80 अंक पर बंद हुए थे.

बीएसई के 24 और एनएसई के 1,495 शेयरों में तेजी

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 24 और एनएसई के 1,495 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, बीएसई के 6 और एनएसई के 811 शेयरों में गिरावट आई. बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक मुनाफा हुआ. इसका शेयर 2.96% उछलकर 1292.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई में श्रीराम फाइनेंस सबसे अधिक लाभ में रहा. इसका शेयर 5.58% की तेज बढ़त के साथ 3265.3 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, इन दोनों सूचकांकों में एक्सिस बैंक और कोल इंडिया को सबसे अधिक घाटा हुआ. बीएसई में एक्सिस बैंक का शेयर 1.43% टूटकर 1170.65 रुपये और एनएसई में कोल इंडिया का शेयर 4.15% गिरकर 441.95 रुपये पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड में धकाधक पैसा जमा कर रहे झारखंड के लोग, बिहार को छोड़ दिया पीछे

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे प्रमुख बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा. अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख था. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.84% नरम होकर 71.54 डॉलर प्रति बैरल रहा.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 21X10X12 फॉर्मूला, हर बच्चा बन जाएगा करोड़पति

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola