ePaper

शेयर बाजार ने खोया शुरुआती बढ़त, 203.28 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स

Updated at : 10 Jun 2024 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार ने खोया शुरुआती बढ़त, 203.28 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स

बाजार ने खोया शुरुआती बढ़त. फाइल फोटो

Stock Market: बाजार में गिरावट के बीच एम्फैसिस के करीब 3.35 करोड़ शेयर सोमवार को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे के तहत एनएसई पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये बेचे गए. शेयरों के खरीदारों तथा बेचने वालों का पता नहीं चल सका.

विज्ञापन

Stock Market: मिले-जुले कारोबार, वैश्विक संकेतों और सूचना तकनीक से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र सोमवार 10 जून 2024 को घरेलू शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त खोकर गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 203.28 अंक या 0.27 फीसदी टूटकर 76,490 अंक के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह 85.68 अंक चढ़कर 77,079.04 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी कारोबार के अंत में 30.95 अंक या 0.13 फीसदी फिसलकर 23,259.9 अंक के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह भी एनएसई निफ्टी 121.75 अंक की बढ़त के साथ 23,411.90 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पहुंच गया था.

टॉप लूजर और गेनर शेयर

घरेलू शेयर बाजार की गिरावट में जिन कंपनियों के शेयर टूटे, उनमें टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोफॉर्ज लिमिटेड, वेदांता, एम्फैसिस, परसिस्टेंट, एचडीएफसी बैंक और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं. वहीं, जिन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे, उनमें रैमको सीमेंट्स, जी एंटरटेनमेंट, मदरसन, आरती इंडस्ट्रीज, आरईसी, टाटा स्टील, केनरा बैंक, मोतीलाल ओसाल, गोदावरी पावर, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, नेस्ले, एनटीपीसी, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक शामिल हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि बाजार में गिरावट के बीच एम्फैसिस के करीब 3.35 करोड़ शेयर सोमवार को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे के तहत एनएसई पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये बेचे गए.

एम्फैसिस के 3.3 करोड़ शेयर बेचे गए

एम्फैसिस के करीब 3.35 करोड़ शेयर सोमवार को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे के तहत एनएसई पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये बेचे गए. सूचना तकनीक वाली कंपनी का शेयर दिन में कारोबार में 4.82 फीसदी गिरकर 2,352.60 रुपये पर आ गया. बाद में यह कुछ सुधार के साथ 2,398 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से करीब तीन फीसदी कम है. हालांकि, शेयरों के खरीदारों तथा बेचने वालों का पता नहीं चल सका, लेकिन शुरुआती खबरों के अनुसार अमेरिकी निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन की सहयोगी कंपनी बीसीपी टोपको इसके शेयर का विक्रेता हो सकती है. मार्च 2024 तक बीसीपी टोपको-IX प्राइवेट लिमिटेड के पास एम्फैसिस में 55.45 फीसदी हिस्सेदारी थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 3.35 करोड़ शेयरों का 2,379.75 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर कारोबार हुआ. इससे कुल राशि 7,000 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है.

और पढ़ें: पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी, चेक करें अपना अकांउट

दूसरे बाजारों का हाल

वहीं, दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कंपोजिट और जकार्ता के जकार्ता कंपोजिट में बढ़त देखी गई, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग, ताइवान के ताइवान वेटेड और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी नरमी के रुख दिखाई दिए. वैश्विक बाजार में सोना बढ़त के साथ 2298.42 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वह 255 रुपये कमजोर होकर 71,086 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल मजबूत होकर 75.66 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 79.83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.

और पढ़ें: टैक्स रेट पर पाकिस्तान-आईएमएफ में तनातनी, बैठक में नहीं बन रही सहमति

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola