Stock Market Highlights: शेयर बाजार में लगातार 8वें दिन तेजी, सेंसेक्स 242 अंक और चढ़ा
Stock Market Live Updates Today: ग्लोबल मार्केट से मिले जुले संकेत नजर आ रहे है. एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है. शुक्रवार के SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट ऊपर है, लेकिन US FUTURES पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है. इधर, अमेरिकी बाजार कल ब्याज दरों को लेकर फेड के फैसले से पहले लाल निशान में बंद हुए. वहीं, अमेरिकी मुद्रा के मुकबले रुपया आठ पैसे मजबूत होकर 81.74 प्रति डॉलर पर खुला.
जानिए किन वजहों से बाजार में आई तेजी
विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही. साथ ही एशिया के अन्य बाजारों में मजबूती के रुख तथा अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी (GST) संग्रह से भी बाजार को समर्थन मिला.
बाजार में लगातार 8वें दिन तेजी
शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार 8वें दिन तेजी दर्ज की गई. मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली.
सेंसेक्स 242 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,147 के पार बंद
सेंसेक्स आज 242.27 अंकों की उछाल के साथ 61,354 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 82.65 अंकों की तेजी के साथ 18,147.65 पर क्लोज हुआ है. निवेशकों की आज जमकर कमाई हुई है.
लगातार तीसरे हफ्ते कच्चे तेल में दबाव कायम, 3 हफ्तों में ब्रेंट का भाव करीब 8 फीसदी गिरा
लगातार तीसरे हफ्ते कच्चे तेल में दबाव कायम है. क्रूड का भाव $80 के नीचे बरकरार है. ब्रेंट में लगातार 5वें महीने दबाव में कारोबार हो रहा है. कल ब्रेंट 78.12 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जबकि आज यह 79.27 डॉलर तक गिरा है. 3 हफ्तों में ब्रेंट का भाव करीब 8 फीसदी गिरा है, जबकि 3 हफ्तों में WTI का भाव 8 फीसदी से ज्यादा गिरा है.
सन फार्मा आज निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल
फिलहाल 2 बजे के आसपास सन फार्मा का स्टॉक एनएसई पर 12.15 रुपए यानी 1.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 975 रुपए के आसपास दिख रहा. अज का इस स्टॉक का दिन का हाई 988.90 रुपए का ओर दिन का लो 973.50 रुपए का है. आज ये स्टॉक 987.65 रुपए पर खुला था. वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 28 अप्रैल को ये स्टॉक 987.65 के स्तर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 18150 के पार
भारतीय शेयर बाजार में तेजी कायम है. निफ्टी 18150 के पार ट्रेड कर रहा है. वहीं, बैंक निफ्टी 180 अंक चढ़ा है. मेटल, पावर, ऑटो , ऑयल और गैस शेयरों में तेजी दिखा रहा है. जबकि, हेल्थकेयर, टेलीकॉम और FMCG शेयरों में कमजोरी दिखा रहा है. हालांकि, केमिकल, फर्टिलाइजर, रियल्टी और टेक्सटाइल शेयरों में खरीदारी हो रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए